फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   16 people including the former deputy prime minister of Nepal sent on remand in Bhutan refugee scam

Bhutanese Refugee Scam: नेपाल के पूर्व उप प्रधानमंत्री सहित 16 को रिमांड पर भेजा, कई लोग अभी भी फरार

Sat, 17 Jun 2023 12:23 AM IST
Jeet Kumar वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, काठमांडू
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, काठमांडू Published by: Jeet Kumar Updated Sat, 17 Jun 2023 12:23 AM IST
सार

नेपाल के पूर्व उप प्रधानमंत्री और सीपीएन-यूएमएल के एक वरिष्ठ नेता बहादुर रायमाझी समेत 16 लोगों को शुक्रवार को रिमांड पर भेजा गया।

विज्ञापन
16 people including the former deputy prime minister of Nepal sent on remand in Bhutan refugee scam
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

नेपाल के पूर्व उप प्रधानमंत्री और सीपीएन-यूएमएल के एक वरिष्ठ नेता बहादुर रायमाझी समेत 16 लोगों को शुक्रवार को रिमांड पर भेजा गया। इस घोटाले के तहत नेपाली नागरिकों को भूटानी शरणार्थी होने के फर्जी दस्तावेज बनाकर अमेरिका भेजा गया था और लोगों से बड़ी मात्रा में धन भी इकठ्ठा किया था। 

विज्ञापन


मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, काठमांडू जिला अदालत ने शुक्रवार को पूर्व उप प्रधानमंत्री टोप बहादुर रायमाझी, पूर्व गृह मंत्री बालकृष्ण खंड, सरकार के सचिव (अब निलंबित) टेक नारायण पांडे, पूर्व गृह मंत्री राम बहादुर थापा के सुरक्षा सलाहकार डॉ. इंद्रजीत राय और भूटानी शरणार्थी नेता टेकनाथ रिजाल को रिमांड पर भेजा। ये सभी घोटाले में आगे की जांच के लिए जालसाजी, धोखाधड़ी और संगठित अपराध के आरोपों का सामना कर रहे हैं। 
विज्ञापन


रायमाझी को अब नेपाल की कम्युनिस्ट पार्टी (एकीकृत मार्क्सवादी-लेनिनवादी) पार्टी के सचिव के पद से निलंबित कर दिया गया है। न्यायमूर्ति प्रेम प्रसाद नुपाने की पीठ ने हालांकि इनमें से दो आरोपियों टंका गुरुंग और लक्ष्मी महाराजन को जमानत पर रिहा करने का आदेश दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जस्टिस प्रेम प्रसाद नूपाने ने लगभग एक पखवाड़े तक चली मैराथन सुनवाई के बाद शुक्रवार को यह फैसला सुनाया। शरणार्थी घोटाले में 18 आरोपियों में से 16 को आरोपित किया गया है। दो आरोपितों टंका कुमार गुरुंग और लक्ष्मी महाराजन को जमानत पर रिहा किया जाएगा, जिन पर अदालत ने 10 लाख और 5 लाख नेपाली रुपये का जुर्माना लगाया है। अदालत के अंतिम फैसला सुनाए जाने तक ये सभी न्यायिक हिरासत में रहेंगे। लेकिन ये इस फैसले के खिलाफ हाईकोर्ट में अपील कर सकते हैं और जमानत मांग सकते हैं।


काठमांडू की जिला अटॉर्नी कार्यालय ने 24 मई को घोटाले को लेकर पुलिस रिपोर्ट के आधार पर 18 आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया था। इसमें शामिल लोगों ने कथित तौर पर करीब 875 नेपाली नागरिकों से लाखों रुपये ठगे। घोटाले में कथित रूप से शामिल अन्य 12 लोग फरार हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed