{"_id":"61674819704dbd4f3627e30c","slug":"1500-year-old-wine-factory-discovered-in-israel","type":"story","status":"publish","title_hn":"खोज: इस्राइल में मिली 1500 साल पुरानी वाइन फैक्ट्री, माना जा रहा सबसे पुरानी","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
खोज: इस्राइल में मिली 1500 साल पुरानी वाइन फैक्ट्री, माना जा रहा सबसे पुरानी
Thu, 14 Oct 2021 02:32 AM IST
Jeet Kumar
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्राइल
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्राइल
Published by: Jeet Kumar
Updated Thu, 14 Oct 2021 02:32 AM IST
सार
वैज्ञानिक डॉ सेलिगमैन ने कहा कि वाइन फैक्ट्री की उत्पादन क्षमता से पता चलता है कि यहां हर साल करीब 20 लाख लीटर शराब का उत्पादन होता था।
विज्ञापन
इस्राइल में मिली 1500 साल पुरानी वाइन फैक्ट्री
- फोटो : twitter
विस्तार
इस्राइल के पुरातत्व वैज्ञानिकों ने 1500 साल पहले बनी एक शराब की फैक्ट्री खोज की है। ये फैक्ट्री बीजान्टिन काल की बताई जा रही है। वैज्ञानिकों द्वारा दावा किया जा रहा है कि ये सबसे पुरानी खोजी गई वाइन फैक्ट्री है। इस फैक्ट्री में मिट्टी के भंडारण के बर्तन बनाने के लिए हजारों जार, पांच वाइन प्रेस और गोदाम है। माना जा रहा है इन भट्ठीयों में शराब पकाई जाती थी।
विज्ञापन
ये फैक्ट्री इस्राइल के यवने शहर में मिली है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इस शहर में विस्तारीकरण का काम चल रहा था, इस दौरान खुदाई में एक भठ्ठी मिली। यहां दो साल के अंदर इस्राइल के भू-प्राधिकरण 75 हजार वर्ग फीट की खुदाई कर चुका है। इसी दौरान यहां शराब की फैक्ट्री मिली है। अब उसके आस-पास की जगह यवने शहर में खुदाई चल रही है।
विज्ञापन
वैज्ञानिक डॉ सेलिगमैन ने कहा कि इन वाइनप्रेस की उत्पादन क्षमता से पता चलता है कि यहां हर साल करीब 20 लाख लीटर शराब का उत्पादन होता था।
उन्होंने कहा कि शराब हल्की थी जिसे मिस्र, तुर्की और ग्रीस सहित भूमध्यसागर के आसपास के कई देशों में ले जाया गया था। उनका यह भी मानना है कि प्राचीन काल में शराब एक महत्वपूर्ण निर्यात वस्तु और आनंद का स्रोत था।
विज्ञापन