फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   14 people died due to building collapse in Brazil homeless people living in damaged building

Brazil: ब्राजील में बिल्डिंग ढहने से 14 लोगों की मौत, क्षतिग्रस्त इमारत में रह रहे थे बेघर लोग

Sun, 09 Jul 2023 06:31 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ब्रासीलिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ब्रासीलिया Published by: जलज मिश्रा Updated Sun, 09 Jul 2023 06:31 AM IST
सार

राज्य के रेसिफ के पॉलिस्ता में शुक्रवार तड़के एक बिल्डिंग ढह गई थी। बिल्डिंग में बेसहारा और बेघर लोग रहा करते थे, जो पहले से ही क्षतिग्रस्त थी। मौके पर मौजूद लोगों ने पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना दी। ब्रिगेड के कर्मियों ने पहले तो पुलिस की मदद से लोगों की जान बचाई।

विज्ञापन
14 people died due to building collapse in Brazil homeless people living in damaged building
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : Daily Mail London/EPA

विस्तार

ब्राजील में एक क्षतिग्रस्त बिल्डिंग ढह गई। हादसे में 14 लोगों की मौत हो गई। वहीं कई लोग घायल हैं। फायर ब्रिगेड के कर्मचारियों ने लोगों को बाहर निकालकर उनकी जान बचाई। घटना ब्राजील के पूर्वी राज्य पेरनामबुको की है।

विज्ञापन

यह है पूरा मामला
राज्य के रेसिफ के पॉलिस्ता में शुक्रवार तड़के एक बिल्डिंग ढह गई थी। बिल्डिंग में बेसहारा और बेघर लोग रहा करते थे, जो पहले से ही क्षतिग्रस्त थी। मौके पर मौजूद लोगों ने पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना दी। ब्रिगेड के कर्मियों ने पहले तो पुलिस की मदद से लोगों की जान बचाई। मलबे में फंसे लोगों को बचाने के लिए कर्मियों ने कुत्तों की मदद ली, जिससे 15 साल की एक लड़की और 65 साल की एक वृद्ध को बचा लिया गया। टीम ने 18 साल के एक युवक को भी बाहर निकाला। हालांकि, बाद में उसकी मौत हो गई। फायर ब्रिगेड का कहना है कि खोजी अभियान चलाया जा रहा है, जिससे मलबे में फंसे जानवरों को बाहर निकाला जा सके। फायर ब्रिगेड का कहना है कि हादसे में कुल 14 लोगों की जान चली गई है।

विज्ञापन

क्षेत्र की समस्या काफी पुरानी
पॉलिस्ता सिटी हॉल ने बताया कि बिल्डिंग में बेघर लोग रहते थे। हालांकि, प्रशासन ने 2010 में ही वहां रहने पर प्रतिबंध लगा दिया था। पॉलिस्ता में बंद इमारतों का इस्तेमाल करना काफी पुरानी समस्या है। हाल ही दौरे पर आए राष्ट्रपति लुइज इनासियो लूला दा सिल्वा के समक्ष भी इस मुद्दे को उठाया गया था। बता दें, रेसिफ में बीते तीन महीने में यह दूसरा ऐसा हादसा है, जहां बिल्डिंग ढहने से लोगों की मौत हुई है। इससे पहले अप्रैल में ओलिंडा में एक बिल्डिंग ढह गई थी, जिसमें कम से कम पांच लोगों की मौत हो गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

भारी बारिश के कारण ढही बिल्डिंग
अधिकारियों की मानें तो बिल्डिंग ढहने का कारण है भारी बारिश। पॉलिस्ता में मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया हुआ है। घटना के पास स्थित एक चर्च लोगों की मदद कर रहा है। चर्च ही भोजन, कपड़े, गद्दे, पानी सहित अन्य सामानों की व्यवस्था कर रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed