{"_id":"5de51a888ebc3e54b36afa6f","slug":"13-pakistani-nationals-mostly-children-and-women-killed-in-fire-in-jordan-says-officials","type":"story","status":"publish","title_hn":"जॉर्डन में आग लगने से 13 पाकिस्तानी नागरिकों की मौत, मरने वालों में ज्यादातर बच्चे और महिलाएं","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
जॉर्डन में आग लगने से 13 पाकिस्तानी नागरिकों की मौत, मरने वालों में ज्यादातर बच्चे और महिलाएं
Mon, 02 Dec 2019 07:37 PM IST
आसिम खान
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: आसिम खान
Updated Mon, 02 Dec 2019 07:37 PM IST
विज्ञापन
जॉर्डन में आग लगने से 13 पाकिस्तानी नागरिकों की मौत
- फोटो : Pakistan Media
जॉर्डन में एक मकान में शॉर्ट सर्किट की वजह से भयंकर आग लगी है। इस आग में 13 पाकिस्तानी नागरिकों की मौत हो गई है। जबकि तीन लोग घायल हैं। बताया जा रहा है कि मरने वालों में ज्यादातर बच्चे और महिलाएं शामिल हैं। अधिकारियों ने यह जानकारी दी है।
विज्ञापन
अधिकारी ने बताया कि शुरुआती जानकारी में पता चला है कि आग सोमवार की सबह इलेक्ट्रिक शॉर्ट सर्किट की वजह से लगी। जिसपर अब पूरी तरह से काबू पा लिया गया है। जहां पर आग लगी थी वहां दो पाकिस्तानी खानदान रहते थे। तुर्की मीडिया के अनुसार इस आग में 8 बच्चों समेत 13 लोगों की मौत हो गई।
विज्ञापन
आग की वजह से तीन लोग बुरी तरह से झुलस गए हैं। घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया हैं। जहां घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है। अधिकारी ने कहा की पूरी जांच के बाद पूरी रिपोर्ट जारी की जाएगी।
विज्ञापन