{"_id":"60d632c5b6af2e22512af4f3","slug":"12-storey-building-collapse-in-miami-and-three-killed","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमेरिका: मियामी के पास 12 मंजिला इमारत गिरने की घटना में अब तक 95 लोगों की हुई मौत","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
अमेरिका: मियामी के पास 12 मंजिला इमारत गिरने की घटना में अब तक 95 लोगों की हुई मौत
Sun, 27 Jun 2021 11:14 PM IST
Jeet Kumar
पीटीआई, सर्फसाइड (अमेरिका)
पीटीआई, सर्फसाइड (अमेरिका)
Published by: Jeet Kumar
Updated Sun, 27 Jun 2021 11:14 PM IST
सार
मियामी-डेड काउंटी की मेयर डेनिएला लेवीन कावा ने बताया कि 24 जून को इमारत के ढहने के बाद से 14 लोगों का पता नहीं चल पाया है। इमारत के गिरने के बाद से कोई भी जीवित नहीं पाया गया है।
विज्ञापन
मियामी के पास भरभराकर गिरी इमारत...
- फोटो : twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अमेरिका में फ्लोरिडा प्रांत के मियामी क्षेत्र में इमारत गिरने से मरने वालों की संख्या मंगलवार को 95 पर पहुंच गई। बचाव एवं राहत कर्मी, पिछले 20 दिन से मलबे में दबे लोगों को निकालने का काम कर रहे हैं।
विज्ञापन
मियामी-डेड काउंटी की मेयर डेनिएला लेवीन कावा ने बताया कि 24 जून को इमारत के ढहने के बाद से 14 लोगों का पता नहीं चल पाया है। इमारत के गिरने के बाद से कोई भी जीवित नहीं पाया गया है। मेयर ने कहा कि 85 मृतकों की पहचान कर ली गई है और समय बीतने के साथ शवों की पहचान करना कठिन होता जा रहा है।
विज्ञापन
बता दें कि अमेरिका में फ्लोरिडा प्रांत के मियामी क्षेत्र के सर्फसाइड शहर में समुद्र के ठीक सामने बनी एक 12 मंजिला इमारत ‘शैम्प्लेन टावर्स’ अचानक भरभराकर धराशायी हो गई थी।
विज्ञापन
इस घटना में दबे करीब 100 लोगों का कोई सुराग नहीं मिल पाया था। बचाव दल ने 100 से ज्यादा लोगों को सुरक्षित बाहर भी निकाला था। कई जगह मलबे में दबे लोगों की चीखें भी सुनी गई थी।
यह इमारत किन कारणों से गिरी है लेकिन सर्फसाइड के मेयर चार्ल्स बर्केट ने कहा है कि स्ट्रक्चरल इंजीनियरों की एक टीम इमारत के गिरने के कारणों की जांच करेगी। उन्होंने कहा, 1980 के दशक में बनी इस इमारत की छत का काम चल रहा था। हालांकि इसे इमारत ढहने का कारण मानने से बर्केट ने इनकार कर दिया। यह इमारत 12 मंजिला है और इसमें 130 से अधिक यूनिट्स हैं।
मियामी-डेड फायर रेस्क्यू असिस्टेंट फायर चीफ रे जदल्लाह ने कहा कि बचाए गए लोगों में कई को गंभीर चोटें आई हैं। उन्हें स्थानीय अस्पतालों में इलाज के लिए भेजा जा गया था। इमारत से निकाले गए कई लोगों को गंभीर चोटें आई थी।
फ्लोरिडा में आपातकाल का एलान
फ्लोरिडा सरकार के हादसे की गंभीरता को देखते हुए पीड़ित परिवारों को आर्थिक मदद देने के लिए कार्यकारी आदेश जारी किया था। इसमें कहा गया है कि इस इलाके में आपातकालीन घोषणा की गई थी। जिससे कानून प्रवर्तन एजेंसियां और दूसरे सरकारी डिपार्टमेंट आवश्यकता के अनुसार, सभी जरूरी संसाधन इमारत के राहत और बचाव कार्य के लिए इस्तेमाल कर रहे हैं।।