फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Nigeria Military Helicopter Crash: 12 Nigerian Troops Die in Helicopter Air Crash During Evacuation Mission

Helicopter Crash: बचाव अभियान के दौरान हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त; 12 नाइजीरियाई सैनिकों की मौत

Fri, 18 Aug 2023 08:17 AM IST
अभिषेक दीक्षित वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, अबूजा
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, अबूजा Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Fri, 18 Aug 2023 08:17 AM IST
सार

अधिकारियों ने अभी तक निकासी मिशन की जानकारी या दुर्घटना के बारे में कोई बड़ा खुलासा नहीं किया है। अभी यह भी नहीं बताया गया कि हादसे में कोई जीवित बचा भी है या नहीं।

विज्ञापन
Nigeria Military Helicopter Crash: 12 Nigerian Troops Die in Helicopter Air Crash During Evacuation Mission
नाइजीरिया में हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त (फाइल फोटो) - फोटो : twitter

विस्तार

नाइजीरिया की राजधानी अबूजा में निकासी मिशन से मृत और घायल सैनिकों को ले जा रहा एक हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस दौरान दो दर्जन नाइजीरियाई सुरक्षाकर्मियों की जान चली गई। निकासी मिशन नाइजर चुकुबा गांव में सशस्त्र डाकुओं के हमले में घायल और मारे गए सैनिकों की निकासी को लेकर चलाया गया था। घटना बीते सोमवार की बताई जा रही है।

विज्ञापन

 
नाइजीरियाई सेना के प्रवक्ता मेजर जनरल एडवर्ड बूबा ने गुरुवार को अबुजा में एक प्रेस वार्ता के दौरान मारे गए सैनिकों की पुष्टि की। उन्होंने कहा कि दुर्घटना के समय विमान में दो पायलट और दो चालक दल के सदस्यों के अलावा 14 सैनिक और सात घायल जवान थे। दुर्घटना के कारणों की जांच चल रही है। इसके अलावा अधिकारियों ने अभी तक निकासी मिशन की जानकारी या दुर्घटना के बारे में कोई बड़ा खुलासा नहीं किया है। अभी यह भी नहीं बताया गया कि हादसे में कोई जीवित बचा भी है या नहीं।
विज्ञापन


राष्ट्रपति ने दी श्रद्धांजलि
इससे पहले नाइजीरिया के राष्ट्रपति बोला टीनुबू ने मंगलवार को एक बयान में कहा कि ये अधिकारी और जवान एक निकासी मिशन के दौरान ड्यूटी पर थे। हमारे प्यारे देश के प्रति अपनी समर्पित सेवा में उन्होंने अपनी जान कुर्बान कर दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


क्या है मामला?
स्थानीय मीडिया के मुताबिक, चुकुबा में हेलीकॉप्टर के दुर्घटनाग्रस्त होने से पहले डाकुओं के हमले में मारे गए सुरक्षाकर्मियों के शवों को निकाला जा रहा था। यह भी दावा किया जा रहा है कि हथियारबंद लोगों के पास अत्याधुनिक हथियार थे, जिससे हेलीकॉप्टर को भी मार गिराया जा सकता था। हेलीकॉप्टर ने कडुना एयरफील्ड से मिन्ना के लिए उड़ान भरी थी, लेकिन कडुना और मिन्ना दोनों के नियंत्रण टावरों से इसका संपर्क टूट गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed