फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   10 terrorists killed military operations in Pakistan ISPR pakistan News Update in hindi

Pakistan: पाकिस्तान में दो अलग-अलग सैन्य कार्रवाई में 10 आतंकी ढेर, आईएसपीआर ने दी जानकारी

Sun, 10 Mar 2024 02:17 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद Published by: जलज मिश्रा Updated Sun, 10 Mar 2024 02:17 AM IST
सार

आईएसपीआर के अनुसार, शुक्रवार को एक ऑपरेशन के दौरान सेना ने चार आंतकियों को मार डाला तो वहीं शनिवार को चार और आंतकियों को सुरक्षा बलों ने ढेर कर दिया। वहीं, अफगानिस्तान सीमा से पाकिस्तान में घुसने की कोशिश कर रहे दो आतंकवादियों को भी एक ऑपरेशन में सैनिकों ने ढेर किया।

विज्ञापन
10 terrorists killed military operations in Pakistan ISPR pakistan News Update in hindi
पाकिस्तानी सेना - फोटो : ANI

विस्तार

पाकिस्तान में एक बार फिर सेना और आंतकवादियों में मुठभेड़ हो गई। पाकिस्तानी सुरक्षा बलों ने खुफिया जानकारी के आधार में खैबर पख्तूनख्वा में दो अलग-अलग अभियानों को अंजाम दिया। दोनों ऑपरेशनों में सेना ने 10 आतंकियों को मार गिराया। आईएसपीआर ने बताया कि ऑपरेशन अफगानिस्तान सीमा से लगे उत्तरी वजीरिस्तान जिले में चलाया गया था। 

विज्ञापन

आईएसपीआर के अनुसार, शुक्रवार को एक ऑपरेशन के दौरान सेना ने चार आंतकियों को मार डाला तो वहीं शनिवार को चार और आंतकियों को सुरक्षा बलों ने ढेर कर दिया। वहीं, अफगानिस्तान सीमा से पाकिस्तान में घुसने की कोशिश कर रहे दो आतंकवादियों को भी एक ऑपरेशन में सैनिकों ने ढेर किया। इस दौरान तीन आंतकी घायल हो गए। पाकिस्तानी अधिकारी के अनुसार, अफगानिस्तान में जब से तालिबान ने सत्ता हासिल की है, तब से पाकिस्तान में आंतकी घटनाओं में वृद्धि हुई है।

विज्ञापन


जमान पार्क हमला मामले में पाक पत्रकार इमरान रियाज को जमानत
पाकिस्तान की आतंकवाद निरोधक अदालत ने जमान पार्क हमला मामले में गिरफ्तार पत्रकार इमरान रियाज को शनिवार को जमानत दे दी। रियाज को पिछले साल मार्च में पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान के लाहौर आवास पर झड़प के दौरान बर्बरता और पुलिस अधिकारियों पर हमला करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। उनकी जमानत याचिका पर सुनवाई करते हुए अदालत ने रियाज को दो लाख रुपये की राशि जमा करने का आदेश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


चुनावी प्रणाली में सुधार करने के लिए आम सहमति
पाकिस्तान की सत्तारूढ़ दल पीएमएल-एन पार्टी और पीपीपी कार्यवाहक प्रणाली को खत्म करने और राजनीतिक रूप से अस्थिर और नकदी की कमी से जूझ रहे देश की चुनावी प्रणाली में सुधार करने के लिए आम सहमति पर पहुंच गए हैं। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, पीएमएल-एन और पीपीपी ने चुनावी प्रक्रिया को सरल और आसान बनाने के लिए चुनाव सुधारों के लिए कानून का मसौदा तैयार करने का भी समर्थन किया है।


जागरूकता सत्र आयोजित करेंगे बलूच नेता
बलूच नेता महारंग बलूच ने शनिवार को घोषणा की कि वे बाढ़ के बाद ग्वादर की वास्तविक स्थिति का पता लगाने के लिए 10 मार्च को एक जागरूकता सत्र आयोजित करेंगे। एक्स पर उन्होंने कहा कि जीवन जीने के स्वदेशी तरीकों में व्यवधान और व्यवस्थित नरसंहार बलूच लोगों के खिलाफ जघन्य अपराधों में योगदान देने वाली एक बड़ी चुनौती है। मैं ग्वादर के लोगों से इस महत्वपूर्ण जागरूकता सत्र में भाग लेने का आग्रह करता हूं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed