फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   US Shooting News Indiscriminate Firing in Columbus Ohio Atleast 10 People Injured World News in Hindi

US Shooting: गोलीबारी से दहला अमेरिका; कोलंबस में अंधाधुंध फायरिंग, कम से कम 10 लोगों के घायल होने की आशंका

Mon, 24 Jun 2024 07:45 AM IST
काव्या मिश्रा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: काव्या मिश्रा Updated Mon, 24 Jun 2024 07:45 AM IST
सार

पीड़ितों में से एक की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस एक वाहन की तलाश कर रही है, जिसका इस्तेमाल गोलीबारी के दौरान किया गया था।

विज्ञापन
US Shooting News Indiscriminate Firing in Columbus Ohio Atleast 10 People Injured World News in Hindi
पुलिस मामले की जांच कर रही है - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अमेरिका में खुलेआम गोलीबारी होना आम बात हो गई है। अब ऐसी ही घटना ओहियो राज्य के कोलंबस से सामने आई है। रविवार सुबह हुई गोलीबारी की घटना में कम से कम 10 लोग घायल हो गए। 

विज्ञापन


पहले छह घायल मिले फिर बढ़ी संख्या
पुलिस शहर के शॉर्ट नॉर्थ इलाके में स्थानीय समयानुसार देर रात दो बजकर 28 मिनट पर घटनास्थल पर पहुंची। यहां छह पीड़ित मिले। बाद में जानकारी मिली कि चार अन्य लोगों को अस्पताल ले जाया गया है।
विज्ञापन


एक की हालत गंभीर
घायलों का तीन अलग-अलग अस्पतालों में इलाज चल रहा है। पीड़ितों में से एक की हालत गंभीर बनी हुई है। हालांकि, उम्मीद है कि सभी पीड़ित जल्द ही सही हो जाएंगे। मीडिया रिपोर्ट की माने तो पीड़ितों में दो किशोर, जबकि अन्य वयस्क हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस एक वाहन की तलाश कर रही है, जिसका इस्तेमाल गोलीबारी के दौरान किया गया था। पुलिस ने दो नंबर जारी किए हैं, जिनसे लोग गोलीबारी के बारे में जानकारी होने पर संपर्क कर सकते हैं।

इस कार का पता लगा रही पुलिस
पुलिस के कोलंबस डिवीजन ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर लिखा, 'आज सुबह एन हाई सेंट के 1100 ब्लॉक में हुई गोलीबारी में शामिल वाहन का पता लगाने में आपकी मदद की जरूरत है, जहां 10 लोगों को गोली मार दी गई थी। माना जा रहा है कि यह कार सफेद, 4-डोर होंडा सिविक है, जिसमें टिंटेड विंडो हैं।'


शनिवार को भी हुई थी गोलीबारी की घटना
इससे पहले, केंटकी के लुइसविले में शनिवार को एक नाइट क्लब के बाहर हुई गोलीबारी में एक व्यक्ति की मौत हो गई और सात अन्य घायल हो गए थे। लुइसविले पुलिस मेट्रो विभाग के बयान के अनुसार, स्थानीय समयानुसार देर रात 12 बजकर 47 मिनट पर एच20 लाउंज के बाहर दमकल कर्मी घटनास्थल पर पहुंचे। वहां गोली लगने से दो घायल लोग मिले, जिनमें से एक शख्स की मौत हो गई थी।  पुलिस ने कहा था कि दूसरे व्यक्ति की हालत गंभीर बनी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed