फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   fainal me pohchi eksis elevan

फाइनल में पहुंची एक्सिस इलेवन

Sat, 13 Apr 2019 01:50 AM IST
देवेंद्र कुमार अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Published by: देवेंद्र कुमार Updated Sat, 13 Apr 2019 01:50 AM IST
विज्ञापन
fainal me pohchi eksis elevan
cricket news in jhansi - फोटो : demo
शुक्रवार को आरएनएस वर्ल्ड में आरएनएस-2019 प्रीमियर लीग का दूसरा सेमीफाइनल मैच खेला गया। मुकबला एक्सिस इलेवन टाइगर्स और डेली वॉरियर्स के बीच मैच खेला गया, जिसमें एक्सिस की टीम ने 63 रनों से जीत दर्ज कर फाइनल में जगह बनाई।
विज्ञापन


मैच में डेली वॉरियर्स ने टॉस जीतकर क्षेत्ररक्षण का निर्णय लिया। बल्लेबाजी करने उतरी एक्सिस की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में 148 रनों का स्कोर खड़ा किया। बल्लेबाजी कर रहे राजू ने 33, राहुल ने 26 और मोनू ने 22 रनों का योगदान दिया। इसके अलावा एक भी बल्लेबाज क्रीज पर नहीं टिक सका। एक्सिस की तरफ से गेंदबाजी कर रहे सागर, संतोष और पंकज ने दो-दो, राज और रामबाबू को एक-एक विकेट लेने में सफलता मिली।
विज्ञापन

 
विजयी लक्ष्य के जवाब में उतरी डेली वॉरियर्स की टीम की खराब शुरूआत रही और आठ रन पर तीन बल्लेबाज पवेलियन लौट गए। सलामी बल्लेबाज सागर ने दो और रामबाबू ने पांच रन की बनाए। जबकि, साहेब बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए। आकाश ने एक छोर पर पारी को संभाला और 38 रनों का योगदान दिया तो दूसरे छोर पर करन ने 20 रनों का योगदान देकर दिया। इससे पहले दोनों बल्लेबाज लय में आते दोनों क्लीन बोल्ड हो गए। इसके बाद क्रीज पर उतरे चार बल्लेबाज राज, ऋषभ, संतोष और जितेंद्र टिक नहीं सके और बिना खाता खोले लौट गए। जबकि, पंकज एक रन ही बनाकर क्लीन बोल्ड हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुकाबले में डेली वॉरियर्स की टीम को बल्लेबाजों के खराब प्रदर्शन की बदौलत 63 रनों से हार का सामना करना पड़ा। मैच में एक्सिस की तरफ से गेंदबाजी कर रहे दीपक ने तीन, गोल्डी, निशांत और मोनू ने दो-दो विकेट लिए। निशांत मैन ऑफ द मैच बने।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed