फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   80 year old woman died after gang rape

80 साल की वृद्धा के साथ तीन युवकों ने किया गैंगरेप, मौत

Sun, 27 Mar 2016 11:58 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रुद्रपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, रुद्रपुर Updated Sun, 27 Mar 2016 11:58 AM IST
सार

  • गैंगरेप के बाद युवक वृद्धा को तड़पते हुए घर के आंगन में छोड़कर फरार हो गए।
  • अत्यधिक रक्तस्राव के चलते वृद्धा की मौत हो गई।

विज्ञापन
80 year old woman died after gang rape
बलात्कार - फोटो : concept photo

विस्तार

नशे में धुत तीन युवकों ने 80 साल की वृद्धा को खेत में ले जाकर उसके साथ गैंगरेप किया। इस घिनौने कृत्य के बाद युवक वृद्धा को तड़पते हुए घर के आंगन में छोड़कर फरार हो गए। अत्यधिक रक्तस्राव पर परिजन उसे अस्पताल ले गए जहां उसकी मौत हो गई। दामाद की तहरीर पर पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ खिलाफ गैंगरेप, हत्या सहित कई मामलों में मुकदमा दर्ज किया है।

विज्ञापन


पंतनगर क्षेत्र में 80 वर्ष की वृद्धा दामाद और पुत्री के साथ रहती थी। पुलिस के अनुसार 24 फरवरी को दामाद और पुत्री पड़ोस में होली मनाने गए थे।

दोपहर 2 बजे अभिषेक तिवारी, जाहिद और अख्तर बेग सभी फूलबाग निवासी शराब के नशे में उनके घर पहुंचे। वहां से आरोपी वृद्धा को कंधे में उठाकर पास ही खेत में ले गए। वहां उन्होंने वृद्धा के साथ गैंगरेप किया। जब वृद्धा का अत्यधिक खून बहने लगा तो गंभीर हालत में तीनों युवक उसे कंधे में लादकर उसके घर फेंक गए। यह सब वृद्धा की पुत्री ने देख लिया। उसने शोर मचाया तो तीनों आरोपी फरार हो गए।

विज्ञापन

मरने से पहले वृद्धा ने पुलिस को दिया बयान

80 year old woman died after gang rape
मौत - फोटो : file

मौके पर पहुंचे दामाद और पड़ोसियों ने वृद्धा को अस्पताल में भर्ती कराया जहां डॉक्टरों ने हालत गंभीर बताते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल पहुंचने पर पुलिस ने वृद्धा के बयान लिए। वृद्धा ने बयान में पुलिस को पूरी जानकारी दी। इसके बाद अत्यधिक रक्तस्राव के चलते वृद्धा की मौत हो गई। डाक्टरों ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।

एसओ पंतनगर आरसी मखोलिया ने बताया कि दामाद की ओर से अभिषेक तिवारी, जाहिद और अख्तर बेग के खिलाफ नामजद तहरीर सौंपने पर पंतनगर थाना पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ गैंगरेप, हत्या आदि धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। तीनों का मेडिकल टेस्ट भी कराया है। जल्द तीनों को कोर्ट में पेश किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed