फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   West Bengal ›   West Bengal: Work continues to promote cruise tourism, Howrah Bridge will have health-checkup

West Bengal: क्रूज पर्यटन को बढ़ावा देने की दिशा में काम जारी, हावड़ा ब्रिज का होगा हेल्थ-चेकअप

Thu, 25 May 2023 12:46 PM IST
Harendra Chaudhary एन. अर्जुन, कोलकाता
एन. अर्जुन, कोलकाता Published by: Harendra Chaudhary Updated Thu, 25 May 2023 12:46 PM IST
सार

रमन ने कहा कि कोलकाता बंदरगाह जल्द ही हावड़ा ब्रिज पर पूरी तरह से रखरखाव का काम करने जा रहा है, जिसके लिए उसने एक सलाहकार नियुक्त किया है। उन्होंने कहा कि हालांकि बंदरगाह समय-समय पर मामूली मरम्मत कार्य करता है, लेकिन अब यह समग्र स्वास्थ्य लेखापरीक्षा और बाद में रखरखाव का काम करेगा...

विज्ञापन
West Bengal: Work continues to promote cruise tourism, Howrah Bridge will have health-checkup
श्यामाप्रसाद मुखर्जी पोर्ट (एसएमपी), कोलकाता के अध्यक्ष रथेंद्र रमन - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

श्यामाप्रसाद मुखर्जी पोर्ट (एसएमपी), कोलकाता के अध्यक्ष रथेंद्र रमन ने कहा है कि क्रूज एमवी गंगा विलास की सफलता को देखते हुए श्यामा प्रसाद मुखर्जी पोर्ट ने भी क्रूज पर्यटन को बढ़ावा देने का प्लान बना रहा है। जल मार्गों को कैसे विकसित किया जाए और यहां पर पर्यटन को किस तरह से आकर्षित किया जाए, इस पर हम काम कर रहे हैं। निकट भविष्य में इस पर हम आगे बढ़ेंगे। इसके साथ ही जल्द ही हावड़ा ब्रिज का संपूर्ण स्वास्थ्य परीक्षण करने जा रहे हैं। बाद में समग्र रखरखाव कार्य करेगा। उन्होंने कहा कि बास्कुल ब्रिज जो कि ऑस्ट्रियाई निर्मित ब्रिज है, की मरम्मत के लिए जल्द ही एक वैश्विक निविदा जारी करने की योजना बना रहा है। वे यहां पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उनके साथ उपाध्यक्ष समर्थ राही और दूसरे अधिकारी उपस्थित रहे।

विज्ञापन

रमन ने कहा कि कोलकाता बंदरगाह जल्द ही हावड़ा ब्रिज पर पूरी तरह से रखरखाव का काम करने जा रहा है, जिसके लिए उसने एक सलाहकार नियुक्त किया है। उन्होंने कहा कि हालांकि बंदरगाह समय-समय पर मामूली मरम्मत कार्य करता है, लेकिन अब यह समग्र स्वास्थ्य लेखापरीक्षा और बाद में रखरखाव का काम करेगा। अध्यक्ष ने बताया कि पुल 1942 में चालू हो गया था और अंतिम चेक-अप राइट्स लिमिटेड द्वारा 2003 में किया गया था।

विज्ञापन

रमन ने कहा कि इसके साथ ही हमारे पास कोलकाता में 60 एकड जमीन है, इसे हम विकासित कर रहे हैं। इसके विकसित होने के बाद हम इस पर पीपीपी मॉडल पर काम करेंगे। निश्चित ही यह एक बहुत दूरगामी परियजोना है। इससे बहुत पोर्ट को बहुत सपोर्ट मिलेगा। इस मौके पर सीपीआरओ संजय मुखर्जी ने सभी का स्वागत किया। बंदरगाह ने बंदरगाहों, जलमार्गों और तटों के लिए राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी केंद्र (एनटीसीपीडब्ल्यूसी) को सलाहकार के रूप में नियुक्त किया है। यह एजेंसी आईआईटी चेन्नई की एक संस्था है, जिसे सभी प्रमुख बंदरगाहों को मार्गदर्शन और तकनीकी सहायता प्रदान करने के लिए पोर्ट, शिपिंग और जलमार्ग मंत्रालय द्वारा विकसित किया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

बंदरगाह के अधिकारियों ने कहा कि वर्तमान में वे पुल के महत्वपूर्ण घटकों के व्यापक ऑडिट के दायरे और विस्तृत संदर्भ की शर्तों को अंतिम रूप दे रहे हैं। हेल्थ ऑडिट रिपोर्ट आने के बाद टेंडर निकाला जाएगा। मानसून के बाद काम शुरू होने की संभावना है। बास्कुल ब्रिज के संदर्भ में, बंदरगाह के चेयरमैन ने कहा कि एक अध्ययन के लिए एक सलाहकार नियुक्त किया गया था और उसने बंदरगाह को एक रिपोर्ट सौंपी है। इसमें खुलासा हुआ कि पूरी तरह नया पुल बनाने पर करीब 300 करोड़ रुपये खर्च होंगे लेकिन मरम्मत कार्य में 71 करोड़ रुपये खर्च होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed