फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   West Bengal ›   West Bengal: Member of BJP Fact Finding Committee meets Governor, team leaves for Diamond Harbour

West Bengal: बंगाल के राज्यपाल से मिले भाजपा की फैक्ट फाइंडिंग समिति के सदस्य, डायमंड हार्बर के लिए टीम रवाना

Thu, 13 Jul 2023 02:09 PM IST
Harendra Chaudhary एन. अर्जुन, कोलकाता
एन. अर्जुन, कोलकाता Published by: Harendra Chaudhary Updated Thu, 13 Jul 2023 02:09 PM IST
सार

समिति के कन्वीनर और पूर्व केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने कहा, हमने बंगाल की जनता की पीड़ा राज्यपाल तक पहुंचा दी है। हमने अब तक जो पाया, वह जानकारी उनसे साझा की है। राज्यपाल को हमने सारी बात कह दी है...

विज्ञापन
West Bengal: Member of BJP Fact Finding Committee meets Governor, team leaves for Diamond Harbour
भाजपा की फैक्ट फाइंडिंग समिति - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

पश्चिम बंगाल पंचायत चुनावी हिंसा की जांच करने पहुंची भाजपा की फैक्ट फाइंडिंग समिति के सदस्यों ने गुरुवार की सुबह बंगाल के राज्यपाल सीवी आनंद बोस से मुलाकात की। समिति के कन्वीनर और पूर्व केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने कहा, हमने बंगाल की जनता की पीड़ा राज्यपाल तक पहुंचा दी है। हमने अब तक जो पाया, वह जानकारी उनसे साझा की है। राज्यपाल को हमने सारी बात कह दी है। अब राज्यपाल पर निर्भर करता है कि वे क्या करते हैं। उन्होंने ममता बनर्जी की सरकार पर आरोप लगाया कि लोगों को मारा जा रहा है। बच्चों तक को नहीं छोड़ा गया। लेकिन ममता की पुलिस चुपचाप तमाशा देख रही है। पुलिस ने किसी भी शिकायत पर कोई कार्रवाई नहीं की।

विज्ञापन

एक सवाल के जवाब में प्रसाद ने कहा, हमें जानकारी मिली है कि तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ता आपसी लड़ाई में मारे गए हैं। यह प्रशासन की नाकामी है कि वह लोगों की रक्षा करने में असफल रहा है। उन्होंने कहा, भाजपा कार्यकर्ताओं पर जमकर जुल्म हुए हैं। महिलाओं, बुजुर्गों यहां तक कि बच्चों तक को निशाना बनाया गया। लोगों के घर तोड़ दिए गए। कई उम्मीदवार आज तक घर नहीं लौटे हैं। भयावह स्थिति है, बंगाल में। लेकिन पुलिस मौन खड़ी रही। पुलिस ने कोई एक्शन नहीं लिया।

विज्ञापन

रविशंकर ने आशंका जताई कि समिति के सदस्य डायमंड हार्बर (तृ्णमूल महासचिव अभिषेक बनर्जी का लोकसभा क्षेत्र) जा रहे हैं, उनको वहां जाने से रोका जा सकता है। उन्होंने कहा, हमको डायमंड हर्बर जाने दिए जाए और लोगों की तकलीफ सुनने से रोका नहीं जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed