West Bengal: तीसरी जीत की दूसरी वर्षगांठ पर ममता बोलीं- लोकतंत्र में जनता से ज्यादा ताकतवर कोई नहीं
ममता बनर्जी ने मंगलवार को पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस सरकार की तीसरी जीत की दूसरी वार्षिकी पर माटी, मानुष दिवस पर राज्य की जनता को बधाई दी। दूसरी ओर वहीं, भाजपा ने इसे काला दिवस करार दिया...
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस की प्रमुक ममता बनर्जी ने कहा है कि लोकतंत्र में जनता से ज्यादा कोई भी ताकतवर नहीं होता। 2021 के विधानसभा चुनाव में पूरी दुनिया ने इसे देखा। एक तरफ जहां, ममता बनर्जी ने मंगलवार को पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस सरकार की तीसरी जीत की दूसरी वार्षिकी पर माटी, मानुष दिवस पर राज्य की जनता को बधाई दी। दूसरी ओर वहीं, भाजपा ने इसे काला दिवस करार दिया।
वर्ष 2021 के विधानसभा चुनाव में ममता बनर्जी के नेतृत्व में तीसरी बार तृणमूल कांग्रेस की सरकार बनी थी। ममता बनर्जी ने तीसरी जीत की दूसरी वार्षिकी पर बधाई देते हुए कहा, वह मां-माटी-मानुष का सदा आभारी हैं, जिन्होंने 2021 में आज के दिन दुनिया को दिखा दिया कि लोकतंत्र में जनता की ताकत से बड़ी कोई ताकत नहीं होती है। ममता बनर्जी ने कहा, “हमें राष्ट्र निर्माण के प्रति अपने प्रयास और प्रतिबद्धता को जारी रखना चाहिए, क्योंकि अभी बहुत सी लड़ाइयां एक साथ लड़ी और जीती जानी हैं। मैं मा-माटी-मानुष दिवस पर आज हमारे राज्य में लोकतंत्र को बनाए रखने के लिए बांग्ला के सभी लोगों के अथक समर्थन के लिए ईमानदारी से बधाई देती हूं।"
भाजपा ने मनाया काला दिवस, 60 भाजपाइयों की हुई थी हत्या
2021 में विधानसभा चुनाव के परिणाम दो मई को आए थे। उसके बाद से राज्य भर में 60 से अधिक भाजपा कार्यकर्ताओं की हत्या हुई थी। आज भाजपा ने काला दिवस मनाया। इस दौरान मारे गए लोगों को प्रदेश भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुकांत मजूमदार सहित विधायकों और सांसदों ने श्रद्धांजलि अर्पित की। भाजपा ने कहा, 2021 के दो मई को चुनाव बाद हिंसा में जिन लोगों को मौत के घाट उतारा गया, उनका बलिदान बेकार नहीं जाएगा। बंगाल के लोकतंत्र के लिए यह अभिशप्त काला दिन है।