West Bengal: नगर पालिका नियुक्ति में भी भ्रष्टाचार, कोर्ट ने जांच सीबीआई को सौंपी
नगर पालिका की नियुक्ति में भी भ्रष्टाचार के आरोप लगे थे और हाई कोर्ट में एक मामला दायर किया गया था। इसी मामले की सुनवाई करते हुए शुक्रवार को न्यायाधीश अभिजीत गांगुली ने इसकी जांच भी सीबीआई को सौंप दी...
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कलकत्ता हाई कोर्ट ने बंगाल शिक्षक भर्ती घोटाले के बाद एक और नियुक्ति में भारी अनियमितता को देखते हुए, इसकी जांच भी सीबीआई को सौंप दी है। नगर पालिका की नियुक्ति में भी भ्रष्टाचार के आरोप लगे थे और हाई कोर्ट में एक मामला दायर किया गया था। इसी मामले की सुनवाई करते हुए शुक्रवार को न्यायाधीश अभिजीत गांगुली ने इसकी जांच भी सीबीआई को सौंप दी। अब नगरपालिका में हुई नियुक्ति की जांच भी सीबीआई करेगी।
सूत्रों के मुताबिक शिक्षक भर्ती घोटाले की जांच के दौरान जांच एजेंसी को कुछ दस्तावेज हाथ लगे हैं, जिससे उन्होंने दावा किया कि राज्य की विभिन्न नगरपालिकाओं में भर्ती में भ्रष्टाचार हुआ है। इसके बाद उन्होंने कोर्ट से कहा कि वे नए सिरे से एफआईआर दर्ज कर भर्ती मामले की जांच करना चाहते हैं। शिक्षक भर्ती घोटाला मामले में अब तक तृणमूल विधायक और पूर्व शिक्षमंत्री पार्थो चटर्जी सहित तीन विधायक गिरफ्तार हो चुके हैं।
शुक्रवार को न्यायाधीस अभिजीत गांगुली की बेंच में मामले की सुनवाई हुई। बताया जा रहा है कि सुनवाई में राज्य की ओर से कोई वकील पेश नहीं हुआ। सुनवाई में जस्टिस गंगोपाध्याय ने कहा कि इस भ्रष्टाचार में वही लोग शामिल हैं, जो शिक्षकों की भर्ती में शामिल हैं। सीबीआई इस मामले को देखेगी। केंद्रीय एजेंसियां चाहें तो नए मामला दर्ज कर सकती हैं। सीबीआई 28 अप्रैल को अपनी प्रारंभिक रिपोर्ट सौंपेगी। न्यायाधीश ने डीजी और मुख्य सचिव को केंद्रीय जांच एजेंसियों को हर संभव सहयोग देने का निर्देश दिया।