फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   West Bengal ›   West Bengal: BJP MP Saroj Pandey said – Atrocities on women under Mamta Banerjee rule

West Bengal: भाजपा सांसद सरोज पांडे बोलीं- ममता बनर्जी के राज में महिलाओं पर हुए अत्याचार

Wed, 19 Jul 2023 05:16 PM IST
Harendra Chaudhary अमर उजाला ब्यूरो, कोलकाता
अमर उजाला ब्यूरो, कोलकाता Published by: Harendra Chaudhary Updated Wed, 19 Jul 2023 05:16 PM IST
सार

बंगाल पंचायत हिंसा पर भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा द्वारा गठित महिला सांसदों की फैक्ट फाइंडिंग कमेटी बंगाल दौरे पर है और वे लोगों से बातचीत कर रहे हैं। कमेटी में सरोज पांडे (संयोजक), मध्यप्रदेश, रमा देवी (सांसद), अपराजिता सारंगी (सांसद), कविता पाटीदार (सांसद) और संध्या रे (सांसद) शामिल हैं...

विज्ञापन
West Bengal: BJP MP Saroj Pandey said – Atrocities on women under Mamta Banerjee rule
BJP MP - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

पश्चिम बंगाल पंचायत चुनाव के दौरान हुई हिंसा की जांच करने पहुंची भाजपा महिला सांसदों की संयोजक सरोज पांडे ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा, बंगाल में ममता बनर्जी के राज में पंचायत चुनाव के दौरान महिलाओं पर अत्याचार हुए। महिलाओं और बच्चों तक को छोड़ा नहीं गया। उन्होंने कहा, 2024 में प्रधानमंत्री पद की कोई वेकैंसी खाली नहीं है।

विज्ञापन

पहले वे खुद के राज्य को संभालें, उसके बाद दूसरे सपने देखें। जो खुद अपने राज्य में हुए पंचायत चुनाव की हिंसा रोक नहीं सका वह प्रधानमंत्री का ख्बाव देख रहा है। उन्होंने कहा, बंगाल पंचायत चुनाव में जिस तरह की हिंसा हुआ है, वह अमानवीय है। एक महिला मुख्यमंत्री होते हुए महिलाओं और बच्चों पर जिस तरह से हमले हुए, वह असहनीय है। उन्होंने कहा, अगर पुलिसकर्मी उस दिन यहां रहते तो इस तरह की वारदात नहीं होतीं। उन्होंने कहा, पुलिस या प्रशासन नहीं इस हिंसा के लिए मुख्यमंत्री सीधे तौर पर जिम्मेदार है। लोगों ने उनको चुना है, तो जिम्मेदारी भी उनकी है।

विज्ञापन

बंगाल पंचायत हिंसा पर भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा द्वारा गठित महिला सांसदों की फैक्ट फाइंडिंग कमेटी बंगाल दौरे पर है और वे लोगों से बातचीत कर रहे हैं। कमेटी में सरोज पांडे (संयोजक), मध्यप्रदेश, रमा देवी (सांसद), अपराजिता सारंगी (सांसद), कविता पाटीदार (सांसद) और संध्या रे (सांसद) शामिल हैं

विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा की महिला सांसदों की फैक्ट फाइंडिंग कमेटी के सदस्यों ने बुधवार को हावड़ा ग्रामीण जिले के अमता विधानसभा में अमराबाड़ी पंचायत के काकरोल गांव के भाजपा उम्मीदवारों झूमा रॉय और कल्पना रॉय के घर का दौरा किया। पंचायत चुनाव के बाद मतगणना के दिन इन दोनों के घरों में आगजनी की गई थी। आरोप सत्तारूढ़ तृणमूल पर लगा है।

हिंसा की कोई एफआरआई तक नहीं होने दी

सरोज पांडे ने पीड़ित परिवारों से मिलने के बाद बताया कि हिंसा का नंगा नाच हुआ है। किसी को नहीं बख्शा गया है। यहां तक कि महिलाओं और बच्चों तक हिंसा के शिकार हुए हैं। उन्होंने कहा, एक राज्य की मुख्यमंत्री खुद महिला हैं और उस प्रदेश की महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं। इससे ज्यादा शर्मनाक और क्या हो सकता है। उन्होंने कहा, लोगों ने बताया कि अगर उस दिन पुलिस यहां पर तैनात होती तो इस तरह की घटना नहीं होती। छह घर और एक दुकान को नहीं जलाया जाता। लेकिन घटना होने के बाद भी एफआरआई तक नहीं होने दी गई। जमकर हिंसा हुई। टीम के सदस्य हर एक दुखारी से मिलेंगी और अपनी पूरी रिपोर्ट भाजपा अध्यक्ष को देंगे।

राज्य को संभालें, पीएम बनने का ख्बाव नहीं देखें

सरोज पांडे ने मुख्यमंत्री पर सीधा हमला बोला। उन्होंने कहा, मुख्यमंत्री ममता बनर्जी बेंगलुरु में बड़े-बड़े भाषण दे रही हैं। खुद का राज्य संभल नहीं रहा और सपने देश का पीएम बनने का देख रही हैं। पहले बंगाल की जनता का दुख-दर्द तो देखिए। पंचायत चुनाव में 50 से अधिक लोग मारे गए, लेकिन उनको इससे कुछ नहीं है। लोगों पर अत्याचार हुए, वे उन्हें दिख नहीं रहा है। उन्होंने कहा, 2014 में पीएम पद की कोई वेकैंसी नहीं है। जनता ने मन बना लिया है। देश की जनता एक बार फिर से 2024 में नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाने जा रही है। इसलिए ममता बनर्जी को सब कुछ छोड़कर अपने राज्य पर ध्यान देना चाहिए। पंचायत चुनाव में हुई हिंसा के लिए आम जनता से माफी मांगनी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed