फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   West Bengal ›   West Bengal: Autistic youth assaulted on Kolkata road, case registered

West Bengal: कोलकाता की सड़क पर ऑटिस्टिक पीड़ित युवक के साथ मारपीट, मामला दर्ज

Mon, 17 Jul 2023 02:46 PM IST
Harendra Chaudhary अमर उजाला ब्यूरो, कोलकाता
अमर उजाला ब्यूरो, कोलकाता Published by: Harendra Chaudhary Updated Mon, 17 Jul 2023 02:46 PM IST
सार

ऑटिज्म सोसायटी वेस्ट बंगाल की संस्थापक और एक्टिविस्ट इंद्रानी बसु ने बताया कि ऑटिज्म एक तरह की अदृश्य बीमारी है, जिसमें पीड़ित व्यक्ति का मानसिक विकास उम्र के मुताबिक नहीं हो पाता है। उसकी गतिविधियां और हाव-भाव सामान्य से अलग होती हैं, इसलिए इसे दिव्यांगता की श्रेणी में रखा गया है...

विज्ञापन
West Bengal: Autistic youth assaulted on Kolkata road, case registered
Autism Kolkata - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में एक बार फिर इंसानियत को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। यहां पर एक 22 वर्षीय ऑटिस्टिक युवक के साथ इसलिए बर्बरतापूर्वक मारपीट की गई, क्योंकि उसने नाचने से इनकार कर दिया। घटना टॉलीगंज की है। पीड़ित के परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पीड़ित की पहचान 22 वर्षीय अमित्रजीत विश्वास के रूप में हुई है।

विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक अमित्रजीत विश्वास 70 फ़ीसदी ऑटिस्टिक हैं। वे चेतला सेंट्रल रोड में माता-पिता के साथ रहते हैं। सुबह शाम वॉकिंग के लिए जाते हैं। रोज की तरह वे रासबिहारी रिक्शा स्टैंड के पास वॉकिंग कर रहे थे। तभी करीब चार युवकों ने उन्हें घेरकर नाचने के लिए कहने लगे। अमित्रजीत ने कहा कि वह नाच नहीं सकते, जिसके बाद उन्हें युवकों ने चारो तरफ से घेर लिया और मारना पीटना शुरू कर दिया। दावा है कि उन्हें बर्बर तरीके से पीटा गया है। शरीर के कई हिस्सों में चोट के निशान हैं। जैसे तैसे अमित्रजीत वहां से बच कर अपने घर पहुंचे, जिसके बाद उनके माता-पिता ने टॉलीगंज थाने में शिकायत दर्ज कराई।

विज्ञापन

इस मामले में ऑटिज्म सोसायटी वेस्ट बंगाल की संस्थापक और एक्टिविस्ट इंद्रानी बसु ने बताया कि ऑटिज्म एक तरह की अदृश्य बीमारी है, जिसमें पीड़ित व्यक्ति का मानसिक विकास उम्र के मुताबिक नहीं हो पाता है। उसकी गतिविधियां और हाव-भाव सामान्य से अलग होती हैं, इसलिए इसे दिव्यांगता की श्रेणी में रखा गया है। ऐसे लोगों के साथ हमेशा मानवीय बर्ताव होना चाहिए। लेकिन कोलकाता जिसका लंबे समय से मानवीयतापूर्ण आचरण का इतिहास रहा है, वहां सड़क पर सरेआम एक ऑटिस्टिक युवक के साथ इस तरह से मारपीट शर्मिंदगी भरी है। ऑटिज्म का शिकार लोगों के साथ मानवीय व्यवहार किया जाना चाहिए। इस तरह का आचरण निश्चित तौर पर मानवीय संवेदना को आघात पहुंचाने वाला है। उन्होंने कहा कि कि उन्हें उम्मीद है कि अमित्रजीत के साथ बर्बरता करने वालों के साथ कानून के मुताबिक कड़ी कार्रवाई होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed