फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   West Bengal ›   West Bengal: Ananta Maharaj will be BJP Rajya Sabha candidate from Bengal

West Bengal: बंगाल से अनंत महाराज होंगे भाजपा के राज्यसभा उम्मीदवार

Tue, 11 Jul 2023 07:51 PM IST
Harendra Chaudhary अमर उजाला ब्यूरो, कोलकाता
अमर उजाला ब्यूरो, कोलकाता Published by: Harendra Chaudhary Updated Tue, 11 Jul 2023 07:51 PM IST
सार

अनंत महाराज ग्रेटर कूच बिहार पीपुल्स एसोसिएशन के प्रमुख हैं और लंबे समय से अलग ग्रेटर कूचबिहार की वकालत करते रहे हैं। बंगाल की सात राज्यसभा की सीटों के लिए 24 को मतदान होना है...

विज्ञापन
West Bengal: Ananta Maharaj will be BJP Rajya Sabha candidate from Bengal
Anant Maharaj - फोटो : Agency (File Photo)

विस्तार

पश्चिम बंगाल से भाजपा को राज्यसभा के लिए उम्मीदवार की खोज पूरी हो गई है। भाजपा ने राजबंशी समुदाय के नेता अनंत महाराज को पश्चिम बंगाल से भाजपा की ओर से राज्यसभा उम्मीदवार होंगे। इस संबंध में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री निशीथ प्रमाणिक ने आज उनसे मुलाकात कर उम्मीदवारी का ऑफर दिया था, जिसे उन्होंने स्वीकार कर लिया है।

विज्ञापन

अनंत महाराज ग्रेटर कूच बिहार पीपुल्स एसोसिएशन के प्रमुख हैं और लंबे समय से अलग ग्रेटर कूचबिहार की वकालत करते रहे हैं। बंगाल की सात राज्यसभा की सीटों के लिए 24 को मतदान होना है। तृणमूल कांग्रेस पहले ही अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर चुकी है। अब भाजपा के उम्मीदवार का नाम भी सामने आ गया है। आजादी के बाद पहली बार है जब भाजपा बंगाल से राज्यसभा सदस्य भेज रही है।

विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक मंगलवार को केंद्रीय मंत्री निशीत प्रामाणिक बंगले में थे। इसी दौरान केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से बातचीत करने के बाद वे महाराज के घर पर गए और चर्चा की। इस मुलाकात के बाद निशीथ ने कहा, अनंत महाराज को राज्यसभा उम्मीदवार बनने का ऑफर दिया गया है। अनंत महाराज ने कहा, उन्होंने हमारे प्रस्ताव को स्वीकार कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed