फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   West Bengal ›   Tripura: President Draupadi Murmu will reach Tripura on Wednesday on a two-day visit

Tripura: दो दिवसीय यात्रा पर बुधवार को त्रिपुरा आएंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू

Tue, 11 Oct 2022 01:36 PM IST
Harendra Chaudhary अमर उजाला ब्यूरो, अगरतला
अमर उजाला ब्यूरो, अगरतला Published by: Harendra Chaudhary Updated Tue, 11 Oct 2022 01:36 PM IST
सार

Tripura: राष्ट्रपति बुधवार सुबह 11:15 बजे महाराजा बीर बिक्रम हवाई अड्डे पर पहुंचेंगी। राष्ट्रपति गुरुवार को अगरतला रेलवे स्टेशन से अगरतला-कोलकाता पैसेंजर ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगी...

विज्ञापन
Tripura: President Draupadi Murmu will reach Tripura on Wednesday on a two-day visit
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू। - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू बुधवार को त्रिपुरा के दो दिवसीय दौरे पर आ रही हैं। इस दौरान वे कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगी। राष्ट्रपति बनने के बाद मुर्मू का यह पहला पूर्वोत्तर दौरा है। राष्ट्रपति बुधवार सुबह सवा 11 बजे महाराजा बीर बिक्रम हवाई अड्डे पर पहुंचेंगी। नॉर्थईस्ट फ्रंटियर रेलवे (एनएफआर) के एक अधिकारी ने बताया कि राष्ट्रपति गुरुवार को अगरतला रेलवे स्टेशन से अगरतला-कोलकाता पैसेंजर ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगी।

विज्ञापन

त्रिपुरा सरकार के एक अधिकारी ने कहा, अपने दो दिवसीय प्रवास के दौरान मुर्मू न्यायिक अकादमी का उद्घाटन करेंगी और अगरतला के बाहरी इलाके नरसिंहगढ़ में राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय की नींव रखेंगी। राष्ट्रपति मुर्मू का टाउन हॉल में अगरतला नगर निगम (एएमसी) द्वारा स्वागत किया जाएगा, जहां मुख्यमंत्री माणिक साहा, महापौर दीपक मजूमदार और कैबिनेट मंत्री मौजूद रहेंगे। राष्ट्रपति की नेताओं, गणमान्य लोगों और आम जनता से मुलाकात करने की भी योजना है।

विज्ञापन

वह 13 अक्तूबर को त्रिपुरेश्वरी मंदिर में पूजा-अर्चना के लिए उदयपुर जाएंगी। इसके बाद राष्ट्रपति गुवाहाटी के लिए रवाना होंगी। राष्ट्रपति के दौरे के मद्देनजर अगरतला तथा उसके आसपास के क्षेत्रों में सुरक्षा कड़ी कर दी गयी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed