Rozgar Mela: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश भर में और बीएसएफ ने बंगाल में सौंपे नियुक्ति पत्र
Rozgar Mela: सीमा सुरक्षा बल में चयनित हुए 1058 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र सौंपनी की जिम्मेदारी दक्षिण बंगाल सीमांत को सौंपी गई। इसमें से 1057 अभ्यर्थी पश्चिम बंगाल राज्य से और एक उम्मीदवार केंद्र शासित प्रदेश अंडमान एवं निकोबार से चयनित हुआ है...
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रधानमंत्री मोदी ने देश के विभिन्न स्थानों पर आयोजित किए गए 45 से अधिक रोजगार मेलों में आए चयनित अभ्यर्थियों को आभासी रूप से संबोधित किया और साथ ही 71 हजार से अधिक चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए। इसी कड़ी में मंगलवार को बीएसएफ के दक्षिण बंगाल सीमांत ने भी मध्यमग्राम नगरपालिका के नजरूल शोटोबार्शिकी हॉल में रोजगार मेले का आयोजन किया।
सीमा सुरक्षा बल में चयनित हुए 1058 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र सौंपनी की जिम्मेदारी दक्षिण बंगाल सीमांत को सौंपी गई। इसमें से 1057 अभ्यर्थी पश्चिम बंगाल राज्य से और एक उम्मीदवार केंद्र शासित प्रदेश अंडमान एवं निकोबार से चयनित हुआ है। दक्षिण बंगाल सीमांत के नोडल अधिकारियों की टीम ने केंद्र सरकार के 24 विभागों में चयनित 200 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र सौंपे।
मुख्य अतिथि राजविंदर सिंह भट्टी, आईपीएस, एडीजी (पूर्वी कमान) ने डॉ. अतुल फुलझेले, आईपीएस, महानिरीक्षक, दक्षिण बंगाल सीमांत, बल के वरिष्ठ अधिकारियों और केंद्र सरकार के विभिन्न विभागों के अधिकारियों की उपस्तिथि में कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
राजविंदर सिंह भट्टी, आईपीएस ने रोजगार मेले में आए चयनित 25 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए। इसके अलावा शेष चयनित अभ्यर्थियों को वहां पर मौजूद वरिष्ठ अधिकारियों ने नियुक्ति पत्र प्रदान किए। दक्षिण बंगाल सीमांत के प्रवक्ता ने बताया कि जिन चयनित अभ्यर्थियों को रोजगार मेले में आमंत्रित नहीं किया, उन्हें इस कार्यक्रम के तुरंत बाद ई–मेल और पंजीकृत डाक के माध्यम से नियुक्ति पत्र भेजे जाएंगे।