फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   West Bengal ›   durga puja: raining intermittently since Saptami in the Northeast including west bengal

West Bengal: बंगाल और पूर्वोत्तर में बारिश ने किया दुर्गा पूजा का रंग फीका

Mon, 03 Oct 2022 07:38 PM IST
Harendra Chaudhary एन. अर्जुन, कोलकाता
एन. अर्जुन, कोलकाता Published by: Harendra Chaudhary Updated Mon, 03 Oct 2022 07:38 PM IST
सार

West Bengal: दुर्गा पूजा के मद्देनजर कोलकाता पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। चप्पे-चप्पे पर पुलिस के जवान नजर रख रहे हैं। किसी भी स्थिति से निपटने के लिए 400 चौकियां स्थापित की गई हैं। 10 हजार होमगार्ड के साथ ही करीब 17,000 पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं...

विज्ञापन
durga puja: raining intermittently since Saptami in the Northeast including west bengal
West Bengal Durga Puja - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

बंगाल सहित पूर्वोत्तर में बारिश ने दुर्गा पूजा का रंग थोड़ा फीका कर दिया है। सप्तमी से ही रूक-रूक कर बारिश हो रही है। यही हाल गुवाहाटी सहित अन्य राज्यों में यही हाल है। कोरोना के बाद दो वर्षों के बाद लोगों में दुर्गा पूजा को लेकर भारी उत्साह है। इसके साथ ही इस बार यूनेस्को ने बंगाल की दुर्गा पूजा को सांस्कृतिक धरोहर के रूप में मान्यता दी है। अगले दो दिनों तक भी बारिश होने की संभावना जताई गई है।

विज्ञापन

पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था

दुर्गा पूजा के मद्देनजर कोलकाता पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। चप्पे-चप्पे पर पुलिस के जवान नजर रख रहे हैं। किसी भी स्थिति से निपटने के लिए 400 चौकियां स्थापित की गई हैं। 10 हजार होमगार्ड के साथ ही करीब 17,000 पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं। इसके अलावा पीसीआर की 58 गाड़ियों और 41 रैपिड एक्शन फोर्स की टीमों को भी लगाया गया है।

विज्ञापन

पूरी रात चल रही है मेट्रो

इस बीच, यहां दर्शनार्थियों को किसी तरह की दिक्कत नहीं हो इसके लिए कोलकाता मेट्रो ने भी कमर कस लिया है। सप्तमी से कोलकाता मेट्रो रात-दिन दर्शनार्थियों की सेवा में लगी है। लोगों को किसी तरह की दिक्कत नहीं हो उसके लिए मेट्रो ने इस बार सप्तमी, अष्टमी और नवमी को सुबह चार बजे तक मेट्रो चलाने का निर्यण लिया है। क्योंकि लोग रात को ज्यादा संख्या में निकलते हैं। दसवीं के दिन मेट्रो सेवा दोपहर एक बजे से रात 11 बजे तक उपलब्ध होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed