फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   West Bengal ›   CBI interrogates Anubrata Mandal in jail in lottery scam

Anubrata Mondal: लॉटरी मामले में सीबीआई ने जेल में अणुब्रत मंडल से की पूछताछ

Sat, 05 Nov 2022 07:13 PM IST
Harendra Chaudhary अमर उजाला ब्यूरो, कोलकाता
अमर उजाला ब्यूरो, कोलकाता Published by: Harendra Chaudhary Updated Sat, 05 Nov 2022 07:13 PM IST
सार

Anubrata Mondal: भाजपा विधायक व बंगाल विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष सुवेंदु अधिकारी ने कुछ दिन पहले केंद्रीय वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण को पत्र लिखकर आरोप लगाया था कि बंगाल में लॉटरी के नाम पर धांधली हो रही है और इसमें तृणमूल नेताओं की साठगांठ है...

विज्ञापन
CBI interrogates Anubrata Mandal in jail in lottery scam
Anubrata Mondal - फोटो : Agency (File Photo)

विस्तार

पशु तस्करी मामले में गिरफ्तार तृणमूल कांग्रेस के बाहुबली नेता अणुब्रत मंडल से शनिवार को लॉटरी कांड मामले में सीबीआई ने आसनसोल जेल जाकर पूछताछ की। अणुब्रत फिलहाल पशु तस्करी मामले में न्यायिक हिरासत में हैं। जनवरी महीने में उन्होंने लाटरी का टिकट खरीदा था और एक करोड़ रुपये का इनाम जीता था।

विज्ञापन

सीबीआई यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि कहीं लॉटरी की आड़ में पशु तस्करी का काला पैसा सफेद तो नहीं किया गया। सीबीआई को पता चला है कि अणुब्रत ने लॉटरी के जिस टिकट की बदौलत एक करोड़ रुपये जीतने का दावा किया गया था, वह टिकट बीरभूम जिले की नहिना गांव के एक निवासी ने खरीदा था।

विज्ञापन

भाजपा विधायक व बंगाल विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष सुवेंदु अधिकारी ने कुछ दिन पहले केंद्रीय वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण को पत्र लिखकर आरोप लगाया था कि बंगाल में लॉटरी के नाम पर धांधली हो रही है और इसमें तृणमूल नेताओं की साठगांठ है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed