फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   West Bengal ›   BSF: South Bengal Frontier won the inter frontier boxing competition 2022

BSF: अंतर सीमांत बॉक्सिंग प्रतियोगिता में दक्षिण बंगाल सीमांत ने लहराया परचम, चैंपियनशिप ट्रॉफी जमाया कब्जा

Sat, 24 Dec 2022 06:00 PM IST
Harendra Chaudhary एन. अर्जुन, कोलकाता
एन. अर्जुन, कोलकाता Published by: Harendra Chaudhary Updated Sat, 24 Dec 2022 06:00 PM IST
सार

BSF: चार दिवसीय इस प्रतियोगिता में बीएसएफ के 11 सीमांतों की टीमों ने भाग लिया। इस प्रतियोगिता के माध्यम से नई प्रतिभाओं की खोज करने और ऐसे खिलाड़ियों का चयन करने का प्रयास किया गया, जो भविष्य में बल का प्रतिनिधित्व कर सकें...

विज्ञापन
BSF: South Bengal Frontier won the inter frontier boxing competition 2022
BSF SPORTS - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

पंजाब के होशियारपुर स्थित सहायक प्रशिक्षण केंद्र, बीएसएफ (BSF), खड़का कैंप में आयोजित अंतर सीमांत बॉक्सिंग प्रतियोगिता-2022 में दक्षिण बंगाल सीमांत ने जबरदस्त खेल का प्रदर्शन करते हुए परचम लहराया और ऑल ओवर चैंपियनशिप टॉफी पर कब्जा जमाया। एसएस मांड, कमांडिंग ऑफिसर, एसटीसी, खड़का कैंप ने बल के वरिष्ठ अधिकारियों, जवानों और मीडिया की उपस्थिति में इस समारोह के समापन की घोषणा की। टीम की जीत पर डा. अतुल फुलझेले, आईपीएस, महानिरीक्षक, दक्षिण बंगाल सीमांत ने खिलाड़ियों की उपलब्धियों पर खुशी जताते हुए बधाई दी।

विज्ञापन

बीएसएफ अधिकारी के मुताबिक चार दिवसीय इस प्रतियोगिता में बीएसएफ के 11 सीमांतों की टीमों ने भाग लिया। इस प्रतियोगिता के माध्यम से नई प्रतिभाओं की खोज करने और ऐसे खिलाड़ियों का चयन करने का प्रयास किया गया, जो भविष्य में बल का प्रतिनिधित्व कर सकें और विभिन्न राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेलों में भाग ले सकें। इस प्रतियोगिता में दक्षिण बंगाल सीमांत की टीम ने जबरदस्त खेल का प्रदर्शन करते हुए तीन स्वर्ण, तीन रजत और एक कांस्य के साथ पदक तालिका का नेतृत्व किया और समग्र चैंपियनशिप ट्रॉफी जीती।

विज्ञापन

इस प्रतियोगिता में दक्षिण बंगाल सीमांत के 22 खिलाड़ियों ने भाग लिया था। डा. अतुल फुलझेले, आईपीएस, महानिरीक्षक, दक्षिण बंगाल सीमांत ने खिलाड़ियों की उपलब्धियों पर खुशी जताई और उनको बधाई दी। उन्होंने कहा, खिलाड़ियों ने जीत का परचम लहराकर इस सीमांत का नाम रोशन किया है। उन्होंने खिलाड़ियों के मनोबल को प्रोत्साहित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा की आगे भी हमारे खिलाड़ी इसी तरह विभिन्न खेलों के माध्यम से बल का मान–सम्मान बढ़ाते रहेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed