फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   West Bengal ›   Assam: more than 33 thousand people affected in three districts from heavy rain

Assam: असम में बारिश का कहर, तीन जिलों के 33 हजार से ज्यादा लोग प्रभावित

Wed, 12 Oct 2022 05:00 PM IST
Harendra Chaudhary अमर उजाला ब्यूरो, गुवाहाटी
अमर उजाला ब्यूरो, गुवाहाटी Published by: Harendra Chaudhary Updated Wed, 12 Oct 2022 05:00 PM IST
सार

असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एएसडीएमए) ने अपने बुलेटिन में बताया कि धेमाजी, लखीमपुर और डिब्रूगढ़ जिले सोमवार से राज्य में हो रही बारिश के कारण प्रभावित हैं। इन तीन जिलों के 46 गांवों में कुल 33,836 लोग इस समय आपदा से प्रभावित हैं

विज्ञापन
Assam: more than 33 thousand people affected in three districts from heavy rain
floods in assam - फोटो : ANI (File Photo)

विस्तार

पिछले कुछ दिनों में असम और उसके साथ सटे अरुणाचल प्रदेश में हो रही बारिश के चलते जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। कई नदियों का जल स्तर बढ़ रहा है। सबसे ज्यादा असर असम के धेमाजी, डिब्रूगढ़ और लखीमपुर जिलों के 46 गांवों में देखने को मिल रहा है। मौसम विभाग के ने अगले दो दिनों तक बारिश का पूर्वानुमान जताया है, जिससे स्थिति और खराब हो सकती है।

विज्ञापन

असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एएसडीएमए) ने अपने बुलेटिन में बताया कि धेमाजी, लखीमपुर और डिब्रूगढ़ जिले सोमवार से राज्य में हो रही बारिश के कारण प्रभावित हैं। इन तीन जिलों के 46 गांवों में कुल 33,836 लोग इस समय आपदा से प्रभावित हैं।

विज्ञापन

एएसडीएमए के मुताबिक, जोरहाट के नेमाटीघाट में ब्रह्मपुत्र नदी का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर बह रहा है। अकेले धेमाजी जिले में कुल 15,084 लोग प्रभावित हुए हैं, जबकि लखीमपुर में 14,895 और डिब्रूगढ़ जिले में 3,857 लोग प्रभावित हुए हैं। रिपोर्ट में कहा गया है कि धेमाजी जिले के 22 गांव, लखीमपुर जिले के 23 और डिब्रूगढ़ जिले का एक गांव बाढ़ से प्रभावित हुआ है। इस कारण लोगों को सुरिक्षत जगह जाने के लिए मजबूर होना पड़ा है। इसके पहले जुलाई महीने में असम में विनाशकारी बाढ़ की स्थिति गंभीर बन गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed