फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   West Bengal ›   16th blood donation camp organized in memory of Veer Shaheed Durga Malla

Blood Donation: वीर शहीद दुर्गा मल्ल की स्मृति में 16वां रक्तदान शिविर का आयोजन, 61 यूनिट रक्त एकत्रित

Fri, 11 Nov 2022 03:56 PM IST
Harendra Chaudhary अमर उजाला ब्यूरो, कोलकाता
अमर उजाला ब्यूरो, कोलकाता Published by: Harendra Chaudhary Updated Fri, 11 Nov 2022 03:56 PM IST
सार

गुंज दास श्रेष्ठ ने संघ के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि किस तरह से संघ मानवता की सेवा में लगातार कार्य कर रहा है। उन्होंने बताया कि यह 16वां रक्तदान और फ्री मेडिकल कैंप है। इसमें पुरुषों के साथ-साथ महिलाएं भी बढ़चढ़ कर हिस्सा लेती हैं

विज्ञापन
16th blood donation camp organized in memory of Veer Shaheed Durga Malla
BLOOD DONATION - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

कोलकाता की प्रमुक धार्मिक और सामाजिक संगठन श्रीश्री जानकी माता नेपाली धार्मिक संघ एवं श्रीश्री जानकी माता नेपाली महिला कल्याणकारी कोष के तत्वावधान में वीर शहीद मेजर दुर्गा मल्ल की स्मृति में 16वां रक्तदान और फ्री मेडिकल कैंप का आयोजन कोलकाता के मलिक कॉलोनी, बरानगर में किया गया। इसमें 61 यूनिट रक्त एकत्रित हुआ, जिसमें महिलाओं ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया। इस कैंप में नेपालियों के गौरव शताब्दी महापुरुष स्वर्गीय सत्य मोहन जोशी को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। रक्तदानियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

विज्ञापन

संघ के अध्यक्ष गुंज दास श्रेष्ठ ने बताया कि रक्तदान कैंप का उद्घाटन प्रमुख अतिथि वरिष्ठ साहित्यकार डा. सत्य प्रकाश तिवारी ने दीप प्रज्ज्वलित और शताब्दी महापुरुष स्वर्गीय सत्य मोहन जोशी की फोटो पर माल्यार्पण करके किया। इस अवसर पर सभी का स्वागत करते हुए, गुंज दास श्रेष्ठ ने संघ के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि किस तरह से संघ मानवता की सेवा में लगातार कार्य कर रहा है। उन्होंने बताया कि यह 16वां रक्तदान और फ्री मेडिकल कैंप है। इसमें पुरुषों के साथ-साथ महिलाएं भी बढ़चढ़ कर हिस्सा लेती हैं। इस बार भी महिला सदस्यों ने रक्तदान किया। इस दौरान कुल 61 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया। इस मौके पर उन्होंने संघ के सभी सहयोगियों का आभार जताया।

विज्ञापन

इस कार्यक्रम में अन्य लोगों के अलावा प्रमुख अतिथि डॉ. सत्य प्रकाश तिवारी, वरिष्ठ साहित्यकार जे. आ. एस युनिवर्सिटी कोलकाता के प्रमुख प्रोफेसर डॉ. स्वदेश रजंन समान्त, विशिष्ठ समाजसेवी लाइव केयर बल्ड बैंक के प्रमुख डॉ. तुइम भट्टाचार्य, समाजसेवी मनोज सिंह, द एसेम्बली ऑफ गड चर्च नेपाली विभाग का प्रमुख आचार्य फिलिप एस. लेप्चा, संघका चेयरमैन भिम बहादुर श्रेष्ठ, संरक्षक अरूण पाण्डेय, उप चेयरमैन खिम बहादुर बराल, महासचिव तिलक राम शर्मा, महिला कल्याणकारी कोष बाट अध्यक्ष रमा शर्मा पौडेल, सलाहकार शर्मिला पांडेय, उप अध्यक्ष बिंदा श्रेष्ठ, सचिव रमिता कार्की सिंह, कोषाध्यक्ष पद्मा गुरुंग उपस्थित थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed