जापान दौरे पर गए पीएम नरेन्द्र मोदी की बड़ी कामयाबी मिली है। जापान और भारत के बीच असैन्य परमाणु समझौत पर डील पक्की हो गई। आज पीएम मोदी और जापान के पीएम शिंजो आबे ने इस ऐतिहासिक करार पर हस्ताक्षर किए। इसके साथ ही भारत जापान के साथ करार करने वाला पहला देश बन गया जिसने एनपीटी संधि पर हस्ताक्षर नहीं किए हैं। इस करार से जापान भारत में परमाणु तकनीक का निर्यात कर सकेगा।