लोकप्रिय और ट्रेंडिंग टॉपिक्स
देश का दूसरा महत्वाकांक्षी चंद्र मिशन चंद्रयान-2 चांद के बेहद पास पहुंच गया है। आज सुबह 8 बजकर 50 मिनट पर लैंडर विक्रम अपने भीतर मौजूद प्रज्ञान रोवर को लेकर सफलतापूर्वक चांद की दिशा में चलना शुरू कर दिया है। भले ही हम चांद की बातें कर रहे हों पर हमारी धरती भी किसी चांद से कम नहीं है। जैसे वहां गड्ढे ही गड्ढे वैसे ही यहां हर तरफ गड्ढे ही गड्ढे। अब इसी बीच एक शख्स चर्चा में है जो अंतरिक्ष यात्री की वेशभूषा में बेंगलुरु की एक सड़क पर आधी रात में दिखा।