भारत, दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र, जहां चुनाव की प्रक्रिया पर लोग हमेशा से विश्वास करते आए हैं और हमारे देश में चुनाव एक निरंतर प्रक्रिया सी बन गई है। इसी को खत्म करने के लिए लंबे वक्त से लोकसभा और विधानसभा चुनावों को एक साथ करवाने की बात पर बहस जारी है। लेकिन अब ये अनुमान लगाया जा रहा है कि अगले साल तक दोनों चुनाव एक साथ करवाए जाएंगे। अब आइए जानते हैं कि अगर दोनों चुनाव एक साथ हुए तो देश को क्या फायदा होगा।