लोकप्रिय और ट्रेंडिंग टॉपिक्स
जब बात दुनिया के दुर्दांत हत्यारों की होती है तो जिक्र होता है 1960 के दशक का। ये वो दशक था जब अमेरिका में एक नाम हैवानियत का पर्याय बन चुका था। इस शख्स ने खुद एक भी हत्या नहीं की पर इसके सिर्फ कहने भर से सैकड़ों लोगों को मौत के घाट उतार दिया गया बेरहमी से। इस शख्स का नाम था चार्ल्स मैनशन, जिसने 83 साल की उम्र में आखिरी सांस ली। चार्ल्स भले ही मर गया पर उसकी दहशत आज भी रूह कंपा देती है।