विजय माल्या को गिरफ्तारी के 3 घंटे के भीतर ही बेल मिल गई। हालांकि वित्त राज्यमंत्री ने विजय माल्या पर सख्त कार्रवाई करने की बात कही है। नौ हजार करोड़ से ज्यादा के लोन डिफाल्ट केस में आरोपी कारोबारी विजय माल्या को लंदन से गिरफ्तार किया गया था। गिरफ्तारी के बाद माल्य को वेस्टमिंस्टर की अदालत में पेश किया गया जहां उन्हें जमानत दे दी गई। विजय माल्या पर भारत के बैंकों से नौ हजार करोड़ रुपये लेकर भागने का आरोप है। विजय माल्या पिछले साल 2 मार्च 2016 को देश छोड़कर लंदन भाग गया था।