फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   India News ›   Torrential rain expected in these states; IMD issues Red and Yellow alerts!

देश के इन राज्यों में होगी मूसलाधार बारिश, IMD ने जारी किया रेड-यलो का अलर्ट!

Mon, 14 Sep 2026 07:30 AM IST
Bhaskar Tiwari वीडियो डेस्क अमर उजाला डॉट कॉम
वीडियो डेस्क अमर उजाला डॉट कॉम Published by: Bhaskar Tiwari Updated Mon, 14 Sep 2026 07:30 AM IST
Torrential rain expected in these states; IMD issues Red and Yellow alerts!
देश के कई हिस्सों में मानसून का असर अभी भी बना हुआ है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, 14 सितंबर को गुजरात, महाराष्ट्र, झारखंड और पश्चिम बंगाल में भारी बारिश हो सकती है। वहीं, पूर्वी राजस्थान में कुछ स्थानों पर भारी बारिश की संभावना जताई गई है। पश्चिमी मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और विदर्भ समेत कई इलाकों में 14 से 15 सितंबर के बीच बारिश के साथ आंधी-तूफान और बिजली गिरने की स्थिति बन सकती है। उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, बिहार, सिक्किम और ओडिशा में भी इस दौरान मौसम खराब रहने का अनुमान है।

पूर्वोत्तर राज्यों की बात करें तो अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में झमाझम बारिश होने की संभावना है। दक्षिण भारत में भी मौसम सक्रिय रहने वाला है। केरल, आंध्र प्रदेश और माहे में 14 से 15 सितंबर के दौरान तेज बारिश हो सकती है। इन क्षेत्रों में गरज-चमक के साथ आंधी चलने की भी आशंका है। मौसम विभाग के अनुसार, कुछ इलाकों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं, जबकि कहीं-कहीं हवा की गति 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। तेलंगाना में भी 14 और 15 सितंबर को 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का अनुमान है।

कर्नाटक, तमिलनाडु और पुडुचेरी में 13 से 19 सितंबर के दौरान हल्की बारिश का दौर जारी रह सकता है। वहीं, उत्तर भारत के कई राज्यों में भी मौसम पूरी तरह शुष्क नहीं रहेगा। उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और पंजाब में 14 सितंबर को हल्की बारिश होने की संभावना है। पहाड़ी क्षेत्रों में बारिश के साथ बिजली गिरने और तेज हवाओं की स्थिति भी बन सकती है। इसके बाद 15 से 17 सितंबर के बीच जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान और मुज़फ़्फ़राबाद में बारिश के साथ आंधी-तूफान और बिजली गिरने की संभावना जताई गई है।

मौसम के इस बदलाव को देखते हुए भारी बारिश वाले क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है। तेज बारिश के दौरान जलभराव, यातायात प्रभावित होने और बिजली गिरने जैसी घटनाओं का खतरा बढ़ सकता है। खुले इलाकों में आंधी के दौरान जाने से बचना और मौसम विभाग की स्थानीय चेतावनियों पर नजर रखना जरूरी होगा।



 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

त्योहारों में ट्रेन टिकट की मारामारी रेलवे ने शुरू की बड़ी तैयारी, बढ़ेगा इतना तत्काल का कोटा!

14 Sep 2026

ब्रिक्स 2026: पीएम मोदी ने सिर्फ इस नेता को लगाया गले, जिनपिंग-पुतिन के साथ हंसी वायरल

13 Sep 2026

नंदीग्राम उपचुनाव : ममता बनर्जी का मास्टरस्ट्रोक! किसे दिया ऑफर?

13 Sep 2026

पीएम मोदी-जिनपिंग की मुलाकात में लद्दाख-अरुणाचल पर क्या हुई बात? कांग्रेस ने पूछे चार सवाल

13 Sep 2026

Air India Flight में खराबी के बाद मची अफरा-तफरी, हवा में अटकी यात्रियों की जान | Emergency Landing

13 Sep 2026
विज्ञापन

BRICS Summit 2026 में Xi Jinping के लिए PM Modi ने रोका अपना भाषण, Viral हो रहा Video |Delhi Summit

13 Sep 2026

पुतिन पहुंचे BRICS डिनर में, लेकिन शी जिनपिंग रहे गायब... सामने आई बड़ी वजह

13 Sep 2026
विज्ञापन

दिल्ली में पीएम मोदी की डिनर पार्टी में पुतिन की थाली में क्या परोसा गया?

13 Sep 2026

मलेशिया के पीएम अनवर इब्राहिम ने गाया किशोर कुमार का गाना

13 Sep 2026

दिल्ली, UP, बिहार समेत देश के 25 राज्यों में IMD ने जारी किया मूसलाधार बारिश का हाई अलर्ट

13 Sep 2026

Weather Forecast 13 Sep 2026: देखिए क्या है आपके यहां मौसम का हाल | Weather Report Today

13 Sep 2026

त्योहारी सीजन में बेलगाम हुए चीनी के दाम, सरकार की ओर से चीनी मिलों को दी गई चेतावनी

13 Sep 2026

ब्रिक्स शिखर सम्मेलन: पीएम मोदी और शी जिनपिंग की हाई-प्रोफाइल मीटिंग! किन मुद्दों पर हुई बातचीत?

12 Sep 2026

डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने 210 शिक्षकों को किया सम्मानित। अमर उजाला शिक्षक सम्मान

12 Sep 2026

ब्रिक्स शिखर सम्मेलन: काले कवर से क्यों ढकी गई शी जिनपिंग की कार? वजह जानकर हो जाएंगे हैरान

12 Sep 2026

राहुल गांधी की राह में 'कांटा' बने सीएम विजय? TVK का साथ देना कांग्रेस को पड़ा भारी!

12 Sep 2026

दिल्ली में ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के बीच मणिपुर क्यों गए अमेरिकी राजदूत राजदूत सर्जियो गोर?

12 Sep 2026

BRICS की ये Photo Viral! PM Modi-Xi Jinping-Vladimir Putin का दोस्ताना अंदाज | Delhi BRICS Summit

12 Sep 2026

Major Rishabh Singh Sambyal ने क्यों छोड़ी नौकरी? Droupadi Murmu के थे ADC | Viral ADC Officer

12 Sep 2026

सहारनपुर मस्जिद ध्वस्तीकरण मामले पर अपडेट, हाईकोर्ट ने सरकार से मांगा जवाब

12 Sep 2026

कितनी खतरनाक हैं पुतिन-जिनपिंग की कारें? बम-मिसाइल भी बेअसर

12 Sep 2026

Delhi BRICS Summit 2026 पर US-Pakistan Media ने क्या-कुछ छापा? | Modi | Vladimir Putin| Xi-Jinping

12 Sep 2026

हरीश रावत का बड़ा एलान: पूर्व CM का कांग्रेस के सभी पदों से इस्तीफा

12 Sep 2026

भारत आएंगे जिनपिंग,पीएम मोदी से मुलाकात के बाद बदलेंगे भारत-चीन के संबंध ?

12 Sep 2026

यूपी का मौसम: यूपी में अगले 7 दिन गरज-चमक के साथ होगी भारी बारिश

12 Sep 2026

दिल्ली, UP, बिहार समेत 13 राज्यों में होगी भारी बारिश, IMD ने जारी किया रेड-यलो का अलर्ट!

12 Sep 2026

नवरात्रि से पहले केंद्रीय कर्मचारियों को मिलेगा महंगाई भत्ते का तोहफा,डीए 64% होना तय

12 Sep 2026

Weather Forecast 12 Sep 2026: देखिए क्या है आपके यहां मौसम का हाल | Weather Report Today

12 Sep 2026

त्योहारी सीजन में IRCTC ने बनाया एक दिन में टिकट बुकिंग का नया रिकॉर्ड

12 Sep 2026

FASTag यूजर्स के लिए सरकार ने दी बड़ी सुविधा, OneTag से दूर होंगी सारी शिकायत!

12 Sep 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed