Hindi News
›
Video
›
India News
›
PM Modi picked up the tricolour that had been placed on the floor at the Quad event and put it in his pocket;
{"_id":"6afc707832d12785dc008b6d","slug":"pm-modi-picked-up-the-tricolour-that-had-been-placed-on-the-floor-at-the-quad-event-and-put-it-in-his-pocket-2026-11-17","type":"video","status":"publish","title_hn":"क्वाड के मंच पर नीचे रखे तिरंगे को पीएम मोदी ने उठाकर जेब में रखा, ये देख क्या बोले ट्रंप?","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
क्वाड के मंच पर नीचे रखे तिरंगे को पीएम मोदी ने उठाकर जेब में रखा, ये देख क्या बोले ट्रंप?
दुनिया के बड़े-बड़े मंचों पर जब ताकतवर देशों के नेता एक साथ जुटते हैं, तो पूरी दुनिया की नजरें उनकी हर गतिविधि पर होती हैं... कौन किससे मिला, किसने किससे हाथ मिलाया और किसके बीच क्या बातचीत हुई... इन सब पर चर्चा होती है... लेकिन फिलीपींस की राजधानी मनीला में चल रही क्वाड समिट के दौरान एक ऐसा नजारा देखने को मिला, जिसने किसी कूटनीतिक बयान या बड़े समझौते से ज्यादा सुर्खियां बटोर लीं... इस बार चर्चा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के एक छोटे से कदम की हो रही है... एक ऐसा कदम, जिसे देखकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भी हैरान रह गए... आखिर ऐसा क्या हुआ कि दुनिया के सबसे बड़े नेताओं के बीच पीएम मोदी का एक छोटा सा जेस्चर चर्चा का विषय बन गया?
दरअसल, मनीला में भारत, अमेरिका, जापान और ऑस्ट्रेलिया के नेता क्वाड समिट में हिस्सा लेने के लिए जुटे हैं। इसी दौरान चारों देशों के नेताओं का एक साझा फोटो सेशन आयोजित किया जा रहा था। मंच पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, जापान की प्रधानमंत्री साने ताकाइची, ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज और भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहुंच रहे थे। सभी नेताओं के खड़े होने के लिए मंच पर उनकी जगह तय की गई थी। आमतौर पर ऐसे अंतरराष्ट्रीय आयोजनों में नेताओं की पोजिशन तय करने के लिए फर्श पर छोटे-छोटे निशान या संबंधित देशों के झंडे लगाए जाते हैं... ताकि फोटो सेशन के दौरान हर नेता अपनी निर्धारित जगह पर खड़ा हो सके...
लेकिन जैसे ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी जगह की तरफ बढ़े, उनकी नजर अचानक जमीन पर पड़ी... वहां भारत का राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा रखा हुआ था... बस फिर क्या था... पीएम मोदी ने बिना किसी देरी के अपना कदम रोक लिया... वह तुरंत नीचे झुके और पूरे सम्मान के साथ जमीन पर रखे तिरंगे को उठा लिया... इसके बाद उन्होंने तिरंगे को अपनी जेब में रख लिया... वीडियो में पीएम मोदी के इस पूरे जेस्चर को साफ देखा जा सकता है...
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।