फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   India News ›   PM Modi attends 'Bhajan Clubbing' event; plays the *khanjari* and joins Gen Z in a spirit of devotion.

भजन क्लबिंग में पहुंचे पीएम मोदी, बजाई खंजरी, Gen Z के साथ भक्ति के रंग में रंगे दिखे

Sat, 26 Sep 2026 05:56 AM IST
Adarsh Jha अमर उजाला डिजिटल डॉट कॉम
अमर उजाला डिजिटल डॉट कॉम Published by: Adarsh Jha Updated Sat, 26 Sep 2026 05:56 AM IST
PM Modi attends 'Bhajan Clubbing' event; plays the *khanjari* and joins Gen Z in a spirit of devotion.
दिल्ली में भक्ति का अंदाज बदला, मंच वही, लेकिन माहौल कॉन्सर्ट जैसा नजर आया। भजनों की धुन पर झूमती Gen Z, तालियों की गूंज और इसी बीच दर्शकों के बीच बैठे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी। कभी ताली बजाते, कभी भजन के साथ सुर मिलाते और फिर खंजरी बजाते पीएम मोदी नजर आए। आखिर क्या है ये ‘भजन क्लबिंग’, जिसने युवाओं को भक्ति के रंग में रंग दिया है?

नई दिल्ली का दीन दयाल उपाध्याय पार्क शुक्रवार शाम एक अलग ही अंदाज में नजर आया। मौका था भारतीय जनसंघ के नेता और बीजेपी के विचारक पंडित दीनदयाल उपाध्याय की 110वीं जयंती का और कार्यक्रम था ‘भजन क्लबिंग’। खास बात ये रही कि इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शामिल हुए और युवाओं के बीच बैठकर भक्ति संगीत का आनंद लिया।

कार्यक्रम के दौरान पीएम मोदी दर्शकों के बीच पहली पंक्ति में बैठे नजर आए। मंच पर कलाकार भक्ति गीतों की प्रस्तुति दे रहे थे और सामने मौजूद युवा तालियों के साथ उनका उत्साह बढ़ा रहे थे। कई मौकों पर प्रधानमंत्री भी कलाकारों के साथ भजन के बोल दोहराते और तालियां बजाते दिखाई दिए।

भगवान राम को समर्पित भजन के दौरान पीएम मोदी ने खंजरी भी बजाई। भक्ति संगीत और आधुनिक प्रस्तुति के इस मेल ने कार्यक्रम के माहौल को खास बना दिया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में युवा शामिल हुए और भजनों के साथ झूमते, गाते और तालियां बजाते नजर आए।

‘मच गया शोर सारी नगरी रे’, ‘आरती कुंज बिहारी की, गिरधर कृष्ण मुरारी की’ और ‘गले में बैजंती माला’ जैसे भजनों की प्रस्तुति ने माहौल को भक्तिमय बना दिया। मंच पर कलाकारों की प्रस्तुति के साथ दर्शकों की भागीदारी ने इसे पारंपरिक भजन कार्यक्रम से अलग एक कॉन्सर्ट जैसा रूप दिया।

अब सवाल है कि आखिर ‘भजन क्लबिंग’ क्या है?

दरअसल, भजन क्लबिंग एक ऐसा फॉर्मेट है जिसमें पारंपरिक भक्ति संगीत को आधुनिक कॉन्सर्ट के अंदाज में पेश किया जाता है। लाइव म्यूजिक, आधुनिक साउंड सिस्टम, लाइटिंग और सामूहिक गायन के जरिए भजनों को खासकर युवा दर्शकों के लिए नए अंदाज में प्रस्तुत किया जाता है।

इसमें पारंपरिक भजन और कीर्तन तो होते हैं, लेकिन उनका प्रस्तुतीकरण आधुनिक होता है। यही वजह है कि यह फॉर्मेट खास तौर पर Gen Z के बीच चर्चा में आया है। युवा पारंपरिक आध्यात्मिक संगीत को नए अंदाज में सुनने और उसमें भाग लेने के लिए इन कार्यक्रमों में पहुंच रहे हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी इस ट्रेंड का जिक्र अपने ‘मन की बात’ कार्यक्रम में कर चुके हैं। उन्होंने युवाओं के बीच भजन क्लबिंग की बढ़ती लोकप्रियता को आध्यात्मिकता, संस्कृति और आधुनिकता के मेल के तौर पर बताया था। उन्होंने ऐसे आयोजनों के माहौल की तुलना बड़े ग्लोबल कॉन्सर्ट से भी की थी।

यानी भक्ति संगीत का ये नया अंदाज अब युवाओं के बीच अपनी जगह बना रहा है। जहां पहले भजन और कीर्तन को पारंपरिक धार्मिक आयोजनों से जोड़कर देखा जाता था, वहीं भजन क्लबिंग ने इसे आधुनिक संगीत संस्कृति से जोड़ दिया है।

कार्यक्रम में पीएम मोदी की मौजूदगी ने भी इसे खास बना दिया। प्रधानमंत्री ने कार्यक्रम स्थल पर पहुंचकर लोगों का अभिवादन किया और युवाओं के बीच बैठकर कलाकारों की प्रस्तुतियां सुनीं। सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में भी पीएम मोदी को खंजरी बजाते और युवाओं को भजनों के साथ झूमते देखा गया।

इससे पहले प्रधानमंत्री ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय को श्रद्धांजलि भी दी। बीजेपी नेताओं ने भी उनकी जयंती पर उनके वैचारिक योगदान को याद किया और एकात्म मानववाद तथा अंत्योदय के सिद्धांत का उल्लेख किया।

कुल मिलाकर, दीनदयाल उपाध्याय की 110वीं जयंती पर आयोजित इस कार्यक्रम में परंपरा और आधुनिकता का अनोखा मेल देखने को मिला। मंच पर भक्ति संगीत था, सामने युवाओं की भीड़ थी और उनके बीच प्रधानमंत्री मोदी खंजरी बजाते नजर आए। यही वजह है कि दिल्ली का ये ‘भजन क्लबिंग’ कार्यक्रम अब चर्चा में है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

दिल्ली के मॉडल टाउन में लगी आग: शॉर्ट सर्किट से इमारत में उठीं लपटें

25 Sep 2026

5 दिन काम और पेंशन सुधारों की मांग को लेकर बैंक कर्मचारी करेंगे बवाल

25 Sep 2026

नेतन्याहू का ममदानी पर हमला: UN में नेतन्याहू ने क्यों लिया ममदानी की पत्नी का नाम?

25 Sep 2026

मुश्ताक खान निधन: मुश्ताक खान अपने पीछे छोड़ गए हैं करोड़ों की संपत्ति! जानें परिवार में कौन-कौन

25 Sep 2026

कई भाजपा नेताओं की हार के पीछे भी ज्ञानेश कुमार, अभिजीत दीपके ने किया खुलासा

25 Sep 2026
विज्ञापन

हुरुन इंडिया रिच लिस्ट 2026 ने बॉलीवुड में मचाया तहलका

25 Sep 2026

सरकार का बड़ा एलान, अब साल में 6 सिलिंडर फ्री, इन लोगों को फायदा

25 Sep 2026
विज्ञापन

यूपी-बिहार समेत देश के इन राज्यों में होगी मूसलाधार बारिश, IMD ने जारी किया हाई अलर्ट!

25 Sep 2026

रेलवे के संपत्ति मौद्रीकरण की रफ्तार पड़ी धीमी, केवल 7,000 करोड़ रुपये ही जुटाए

25 Sep 2026

बीजेपी सांसद तेजस्वी सूर्या की पत्नी शिवश्री स्कंदप्रसाद ने क्यों कहा- 'भगवान ही इस देश को बचाए'

24 Sep 2026

चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ महाभियोग की तैयारी, विपक्ष दोनों सदनों में देगा नोटिस?

24 Sep 2026

ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे पर अड़ी CJP, दिपके ने दे दिया 48 घंटे का अल्टीमेटम

24 Sep 2026

फ्लिपकार्ट बिग बिलियन सेल: आईफोन 17, और सैमसंग फोन पर ₹15,000 तक की छूट!

24 Sep 2026

ट्रंप-जिनपिंग मुलाकात: भारत पर क्या होगा असर? रूस के तेल और टैरिफ पर बनेगी बात!

24 Sep 2026

SIR पर EC के जवाब पर भड़के थरूर ,इन 7 सवालों का मांग लिया जवाब

24 Sep 2026

यूएन में जेलेंस्की ने भारत समेत 47 देशों को दी चेतावनी,रूस पर कौन-कौन से आरोप लगाए?

24 Sep 2026

SIR विवाद में दिपके का वार, ज्ञानेश कुमार पर हमलावर

24 Sep 2026

जिनपिंग अमेरिका दौरा: ट्रंप ने जिनपिंग को डरा दिया, ऊपर से उड़वा दिए बी1 बॉम्बर

24 Sep 2026

त्योहार से पहले मोदी सरकार ने दी राहत, सस्ता होगा खाने का तेल?

24 Sep 2026

ग्रेटर नोएडा में चलती बस में लगी आग, 9 की मौत, यात्रियों ने कूदकर बचाई जान

24 Sep 2026

यूपी, बिहार, MP समेत 17 राज्यों में होगी बारिश, IMD ने जारी किया रेड अलर्ट!

24 Sep 2026

Weather Forecast 24 Sep 2026: देखिए क्या है आपके यहां मौसम का हाल | Weather Report Today

24 Sep 2026

टीएमसी के बागी 20 सांसदों की अयोग्यता पर फैसला कब? सुप्रीम कोर्ट ने की बड़ी टिप्पणी

23 Sep 2026

ममता बनर्जी ने की दो बड़ी मांग, SIR पर क्या बोले अरविंद केजरीवाल?

23 Sep 2026

भाजपा प्रदेश प्रभारियों का एलान। स्मृति ईरानी समेत किसे मिली कहां की कमान?

23 Sep 2026

केंद्रीय कर्मचारियों को मिलेंगे लाखों रुपए! आठवें वेतन आयोग का ये गणित जानते हैं?

23 Sep 2026

कौन हैं दिनेश ठक्कर? जिन्होंने मुंबई के पॉश इलाके जुहू में 711 करोड़ रुपये में खरीदा आलीशान टावर

23 Sep 2026

198 किग्रा उठाकर मीराबाई चानू ने रचा इतिहास, 28 साल बाद भारत को दिलाया मेडल

23 Sep 2026

iPhone 17 फ्री लंगर : इनको मिले फ्री में आईफोन! अगला नंबर आपका? जानिए पूरी प्रोसेस

23 Sep 2026

आजमगढ़ हत्याकांड : पूजा के दौरान बिछ गईं लाशें? दहला पूरा इलाका!

23 Sep 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed