Hindi News
›
Video
›
India News
›
Nikki Murder Case vipin bhati neighbours reveals the truth about murder
{"_id":"68adce2397f200883e014160","slug":"nikki-murder-case-vipin-bhati-neighbours-reveals-the-truth-about-murder-2025-08-26","type":"video","status":"publish","title_hn":"Nikki Murder Case: विपिन के पड़ोसियों ने बताया निक्की ने जलने के बाद क्या कहा","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Nikki Murder Case: विपिन के पड़ोसियों ने बताया निक्की ने जलने के बाद क्या कहा
अमर उजाला ने विपिन के पड़ोसियों से निक्की के मामले में बात की जिसमें विपिन पर अपनी पत्नी को जलाकर मारने की आरोप लगा है.पड़ोसियों ने दावा किया है कि विपिन का परिवार काफी समृद्ध है, इसलिए उन्हें दहेज की कोई जरूरत नहीं थी. ग्रेटर नोएडा में दहेज के लिए पत्नी निक्की को जिंदा जलाने के मामले में एक नया एंगल भी सामने आया है. आरोपी विपिन के पड़ोसियों का दावा है कि इस मामले में उसे एक तरफा कार्रवाई में फंसाया जा रहा है. उन्होंने सीसीटीवी के आधार पर दलील दी कि जब निक्की को आग लगी तब विपिन घर के नीचे था और गाड़ी धोने की तैयारी कर रहा था. अमर उजाला ने विपिन पड़ोसियों से इस मामले को लेकर बात की जिसमें विपिन पर अपनी पत्नी को जलाकर मारने की आरोप लगा है.पड़ोसियों ने दावा किया है कि विपिन का परिवार काफी समृद्ध है, इसलिए उन्हें दहेज की कोई जरूरत नहीं थी. उन्होंने यह भी कहा कि विपिन के मर्सिडीज कार मांगने की बात भी पूरी तरह से झूठी है. पड़ोसियों के अनुसार, निक्की और विपिन के बीच अक्सर इंस्टाग्राम और पार्लर को लेकर झगड़े होते थे, न कि दहेज को लेकर. गांव की महिलाओं ने बताया कि निक्की और उसकी बहन इंस्टाग्राम और रील बनाने की शौकीन थी. उसके पड़ोसी का कहना है कि जब निक्की ने आग लगाई उस वक्त विपिन घर के बाहर खड़ा था. सीसीटीवी कैमरे में भी वो साफ दिख रहा है. विपिन और निक्की की मार पिटाई का जो वीडियो वायरल हो रहा है उसके बारे में बताया कि वह पुराना सर्दियों का वीडियो है. क्योंकि आप देख सकते हैं कि उसे वीडियो में विपिन की मां दयावती में शॉल ओढ़ रखा है. इसमें आप यह भी देख सकते हैं कि विपिन के कमर से खून निकल रहा है. पड़ोसी ने बताया कि विपिन को पहले निक्की ने गुस्से में कैंची मारी थी, जिसके बाद दोनों में मारपीट हुई और इस वीडियो को एडिट करके किसी के साथ जोड़कर दिखा दिया जबकि यह वीडियो काफी पुराना है.
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।