न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: तन्मय बरनवाल
Updated Sun, 28 Sep 2025 03:21 PM IST
Link Copied
भीषण गर्मी और हजारों की भीड़,तमिलनाडु में जो कुछ हुआ सब स्तब्ध है। करूर में हुए बड़े हादसे की चीख पूरे देश में सुनाई दे रही है। अभिनेता से नए नए नेता बने विजय की पार्टी की रैली में भगदड़ मचा जिसमने 39 लोगों की मौत हुई और इस बीच सवाल उठने लगे जिम्मेदार कौन है? चीखते बच्चे.. बिलखते परिजन.. और चारों तरफ पसरे सन्नाटे का जिम्मेदार कौन है? आगे बढ़ने से पहले जान लीजिए की घटना को लेकर प्रशासन ने अब जांच शुरू की है और सीएम स्टालिन ने भी घटनास्थल का दौरा किया है। सीएम ने इस घटना को लेकर बयान दिया है।
तमिलनाडु के सीएम स्टालिन ने करूर भगदड़ मामलें को लेकर सख्त रुख अपनाते हुए कहा कि घटना की सच्चाई जांच आयोग के जरिये सामने आएगी। सच्चाई सामने आने के बाद सख्त कार्रवाई जरूर की जाएगी। उन्होंने कहा कि अभी मैं राजनीतिक मकसद से कुछ नहीं कहना चाहता हूं। करूर में शनिवार को तमिलनाडु वेत्री कझगम (टीवीके) प्रमुख और अभिनेता विजय की रैली में भगदड़ मच गई। घटना में 39 लोगों की मौत हो गई। जिसके बाद, मुख्यमंत्री एमके स्टालिन करूर के लिए रवाना हो गए। चेन्नई से त्रिची पहुंचने के बाद वह सड़क मार्ग से करूर पहुंचे। जहां पर उन्होंने भगदड़ की घटना में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि दी।
इस बीच सीएम ने पीड़ित परिवारों से मुलाकात भी की उनका हालचाल जाना है। इसके अलावा, सीएम सरकारी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल पहुंचे, जहां पर उन्होंने घायलों से बातचीत की। इस दौरान सीएम स्टालिन ने इस पूरी घटना पर जांच के आदेश दिए है उन्होंने कहा, 'जांच आयोग के जरिये सच्चाई सामने आएगी। मैं फिलहाल राजनीतिक मकसद से कुछ नहीं कहना चाहता लेकिन जांच आयोग के जरिये सच्चाई सामने आने के बाद सख्त कार्रवाई जरूर की जाएगी।' मुख्यमंत्री स्टालिन ने आगे कहा कि अब तक 39 लोगों की मौत हो चुकी है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।