{"_id":"68c2a445b93e9604d70d53e7","slug":"indian-border-guards-in-nepal-jailbreak-during-violent-2025-09-11","type":"video","status":"publish","title_hn":"Nepal Protest: नेपाली सेना ने बरसाईं गोलियां, जेल से भाग रहे थे कैदी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Nepal Protest: नेपाली सेना ने बरसाईं गोलियां, जेल से भाग रहे थे कैदी
नेपाल के रामेछाप जिला जेल में कैदियों ने भागने की कोशिश की जिसके बाद सेना ने गोलीबारी की जिसमें 10 से ज्यादा कैदी घायल हो गए। कैदियों ने आंतरिक ताले तोड़े और मुख्य दरवाजे को खोलने का प्रयास किया। रामेछाप में कैदियों ने जेल तोड़कर भागने की कोशिश की, जिसे रोकने के लिए सेना को गोली चलानी पड़ी। इस घटना में दो कैदियों की मौत हो गई, जबकि 10 अन्य को गोली लगी। यह नेपाल में सेना के नियंत्रण में आने के बाद गोलीबारी की पहली बड़ी घटना है। इसके अलावा, पश्चिमी नेपाल के नौबस्ता सुधार गृह में सुरक्षाबलों के साथ झड़प में पांच नाबालिग कैदियों की मौत हो गई। हालात को काबू करने के लिए नेपाल सेना ने पूरे देश की कमान अपने हाथ में ले ली है। काठमांडू समेत कई शहरों में कर्फ्यू लागू है, जो आज सुबह तक प्रभावी रहेगा। सेना ने प्रदर्शनकारियों और उपद्रवियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी है। त्रिभुवन अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा भी अनिश्चितकाल के लिए बंद कर दिया गया है, जिससे हजारों यात्री फंसे हुए हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।