Hindi News
›
Video
›
India News
›
Central government employees to receive Dearness Allowance gift before Navratri; DA set to reach 64%.
{"_id":"6aa4866854385c97240ec868","slug":"central-government-employees-to-receive-dearness-allowance-gift-before-navratri-da-set-to-reach-64-2026-09-12","type":"video","status":"publish","title_hn":"नवरात्रि से पहले केंद्रीय कर्मचारियों को मिलेगा महंगाई भत्ते का तोहफा,डीए 64% होना तय","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
नवरात्रि से पहले केंद्रीय कर्मचारियों को मिलेगा महंगाई भत्ते का तोहफा,डीए 64% होना तय
त्योहारी सीजन शुरू होते ही करीब 1 करोड़ से ज्यादा केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स की नजरें महंगाई भत्ते यानी DA पर टिक गई हैं। करीब 50 लाख कर्मचारी और 65 लाख से ज्यादा पेंशनर्स जुलाई 2026 से लागू होने वाली DA बढ़ोतरी का इंतजार कर रहे हैं। इस बार 11 अक्टूबर से नवरात्रि और 20 अक्टूबर को दशहरा है। ऐसे में सवाल है कि क्या सरकार नवरात्रि या दशहरा के आसपास कर्मचारियों को DA का तोहफा दे सकती है?
आमतौर पर केंद्र सरकार जुलाई से लागू होने वाले DA की घोषणा सितंबर या अक्टूबर में करती है। अगर नवरात्रि के दौरान ऐलान नहीं होता है, तो दिवाली तक गुड न्यूज मिलने की उम्मीद की जा रही है। सबसे खास बात यह है कि घोषणा चाहे जब हो, बढ़ा हुआ DA 1 जुलाई 2026 से लागू माना जाएगा। यानी कर्मचारियों को पिछले महीनों का एरियर भी मिल सकता है।
फिलहाल केंद्रीय कर्मचारियों को बेसिक सैलरी का 60 प्रतिशत DA मिल रहा है। AICPI-IW के जुलाई के आंकड़े 153.2 पर पहुंचने के आधार पर अनुमानित DA 64 प्रतिशत तक पहुंच सकता है।यानी इस बार DA में करीब 4 प्रतिशत की बढ़ोतरी की उम्मीद जताई जा रही है। हालांकि अंतिम फैसला केंद्र सरकार की आधिकारिक घोषणा के बाद ही साफ होगा।
आमतौर पर सरकार जुलाई से लागू होने वाले डीए की घोषणा सितंबर या अक्टूबर में करती है. अगर नवरात्रि पर ऐलान नहीं होता है, तो सरकार दिवाली तक पर कर्मचारियों को ये तोहफा दे सकती है. अच्छी बात यह है कि महंगाई भत्ते की घोषणा जब भी होगी, भत्ते की दरें 1 जुलाई 2026 से ही लागू मानी जाएंगी. इसका मतलब है कि कर्मचारियों को पिछले महीनों का बकाया एरियर भी साथ में मिलेगा. फिलहाल कर्मचारियों को बेसिक सैलरी का 60% डीए मिल रहा है. ऑल इंडिया कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स (AICPI-IW) के जुलाई आंकड़ों के मुताबिक इंडेक्स 153.2 पर पहुंच गया है. इस आधार पर अनुमानित डीए 64% बैठता है. यानी इस बार डीए में सीधा 4% का इजाफा होने की पूरी उम्मीद है. जब तक 8वें वेतन आयोग की सिफारिशें पूरी तरह लागू नहीं होतीं, तब तक यह बढ़ोतरी 7वें वेतन आयोग के तहत ही दी जाएगी.
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।