फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

शक्ति एक्सक्लूसिव: आईपीएस बहन की जिद और लोगों के तानों ने बना दिया लाट साहब

Mon, 23 Dec 2019 02:06 PM IST
Rama Solanki रमा सोलंकी
Updated Mon, 23 Dec 2019 02:06 PM IST
सार

  • भारतीय रिजर्व बैंक के मैनेजर से आईएएस अधिकारी बनने तक का सफर
  • निधि ने पढ़ाई के लिए बहुत संघर्ष किया। लोगों का तंज और कलेक्टर बन गईं।
  • मूलमंत्र: बेटियों को महसूस होने दें उनकी शक्ति

विज्ञापन
IPS sister's Motivation and people's taunts made IAS officer
आईपीएस बहन की जिद्द और लोगों के तानों ने बना दिया आईएएस अधिकारी - फोटो : Amar Ujala

हौसला हो तो आसमान में भी सुराख हो सकता है बस जरूरत है मजबूत और दृढ़ इच्छाशक्ति से भरे कदम की। राजस्थान की एक लड़की जिसकी हिम्मत ने उसे बना दिया कलेक्टर मैडम यानी आईएएस अधिकारी। 2012 बैच की महाराष्ट्र कैडर की भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) अधिकारी निधि चौधरी की कहानी बहुत दिलचस्प है। आइए आज जानते हैं उनकी शक्ति और संकल्प की प्रेरक कहानी।



* भारतीय रिजर्व बैंक की मैनेजर से आईएएस अधिकारी तक का सफर कैसा रहा ?
निधि चौधरी: यह सफर बड़ा ही रोचक रहा। मेरी छोटी बहन पहले ही आईपीएस परीक्षा पास कर चुकी थी। मैं भी बैंक मैनेजर के पद पर कार्यरत थी, मेरी छोटी बहन ने मुझे बहुत प्रोत्साहित किया किया और आईएएस अधिकारी बनने के लिए दिन-रात प्रेरित किया।

IPS sister's Motivation and people's taunts made IAS officer
आईएएस अधिकारी निधि चौधरी का सफर - फोटो : Amar Ujala
* आप आईएएस ही क्यों बनना चाहती थीं?
निधि: मेरा लक्ष्य शुरू से ही समाज की सेवा करना था। मैं हर हाल में समाज के लिए काम करना चाहती थी। बैंक मैनेजर के पद पर भी मैंने ज्यादा से ज्यादा इस दिशा में काम किया। लेकिन आईएएस बनकर इस दिशा में ज्यादा बेहतर काम कर पा रही हूं।

* एक बच्चे की मां बनने के बाद इस कठिन परीक्षा की तैयारी करना और उसमे सफल होना, कितना मुश्किल रहा यह सफर?
निधि: हां, मुश्किल हुई मगर मेरे परिवार ने मेरी हर कदम मदद की। मुझे आगे बढ़ने के लिए हौसला दिया। मेरे पति ने बच्चे को संभाला और लक्ष्य तक पहुंचने में हर कदम मेरा साथ दिया।
IPS sister's Motivation and people's taunts made IAS officer
आईएएस अधिकारी निधि चौधरी का सफर - फोटो : Amar ujala
* क्या आप मानेंगी कि हर सफल औरत के पीछे पुरुष होता है?
निधि: बिलकुल हर सफल पुरुष के पीछे एक औरत होती है और साथ ही हर सफल औरत के पीछे एक पुरुष होता है। मेरा जीवन इसकी मिसाल है।

* कौन सी बात आपको हौसला देती हैं?
निधि: बस कुछ करना है, कभी डरना नहीं हैं, कुछ करके दिखाना है, यह सब बातें कभी हौसला टूटने नहीं देती हैं। मेरे माता पिता ने हम बहनों को पढ़ाने के लिए बहुत संघर्ष किया है और मैं उनके इस संघर्ष का नतीजा हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन
IPS sister's Motivation and people's taunts made IAS officer
आईएएस अधिकारी निधि चौधरी का सफर - फोटो : Amar Ujala
* बचपन की कोई बात जो अक्सर याद आती हो?
निधि: मैं राजस्थान के बहुत छोटे से गांव से तालुक रखती हूं। मैं एक ऐसे क्षेत्र से आती हूं जहां बेटियों का जन्म और पूरा जीवन कठिनाइयों से भरा होता है। जब हमारे माता-पिता हमें स्कूल भेजते थे तो लोग कहते थे "कितना पढ़ाओगे लड़कियों को, कलेक्टर बनाना है क्या।" आज देखिए, मैं कलेक्टर और मेरी बहन एसएसपी बन गई।
विज्ञापन
IPS sister's Motivation and people's taunts made IAS officer
आईएएस अधिकारी निधि चौधरी का सफर - फोटो : AMAR UJALA

* कोई ऐसा खास सपना जो आप पूरा करना चाहती हो?
निधि: हां, एक बहुत ही जरूरी सपना जिसको मरने से पहले पूरा होते देखना चाहती हूं। 15 अगस्त और 26 जनवरी को कोई भी बच्चा देश के ट्रैफिक सिग्नल्स पर तिरंगा ना बेचता नजर आए। ये सब देखकर देश की आजादी बहुत अधूरी लगती है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed