{"_id":"a55dff9e604dea535a62011f9d4f04ab","slug":"woman-missing-from-hospital","type":"story","status":"publish","title_hn":"अचानक अस्पताल से गायब हुई महिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अचानक अस्पताल से गायब हुई महिला
अमर उजाला, गोपेश्वर
Updated Sun, 25 Aug 2013 03:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला अस्पताल में भर्ती एक बुजुर्ग महिला मरीज के उपचार के दौरान गायब होने का मामला प्रकाश में आया है। महिला के परिजन, जिला अस्पताल व पुलिस महिला को ढूंढने में लगे हुए हैं।
विज्ञापन
देवलधार गांव के पंवलधार तोक की 55 वर्षीय बुद्धि देवी बुखार से पीड़ित थी। परिजनों द्वारा 20 अगस्त को उसे जिला अस्पताल लाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे भर्ती करने के लिए कहा।
विज्ञापन
24 अगस्त की सांय छह बजे महिला के पति थेपडू लाल किसी काम से अस्पताल से बाहर आए। करीब एक घंटे बाद जब वह वार्ड में पहुंचे तो उनकी पत्नी बेड पर नहीं थी।
उन्होंने आस-पास के मरीजों व उनके तीमारदारों से पूछा तो किसी को कुछ नहीं पता था। जिसके बाद थेपडू लाल ने पूरे अस्पताल में महिला को ढूंढा, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला। जिसके बाद उसने अस्पताल प्रशासन को इसकी सूचना दी।
विज्ञापन
रविवार को भी महिला का पुत्र मोहन लाल और अन्य ग्रामीण महिला को ढूंढने में लगे रहे, लेकिन उसका कहीं कोई सुराग नहीं मिला। प्रभारी चिकित्साधिकारी डा. शैलेंद्र कुमार ने बताया कि महिला के पति थेपडू लाल खाना खाने गए थे, रात्रि को ग्यारह बजे उन्होंने हमें पत्नी के गायब होने की सूचना दी।
जिस पर तत्काल थाना गोपेश्वर को सूचना दे दी गई है। इधर, थानाध्यक्ष मुकेश चौहान का कहना है कि महिला की ढूंढखोज की जा रही है। उसके परिजनों से भी पूछताछ की जाएगी।
फेसबुक पर अपनी राय देने के लिए यहां क्लिक करें