फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Who is Dhan Singh Rawat first time MLA going to be next CM, here is all you need to know

धन सिंह रावत: पहली बार विधायक बने और अब बन सकते हैं सीएम, जानिए इनके बारे में

Tue, 09 Mar 2021 07:17 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: गौरव पाण्डेय Updated Tue, 09 Mar 2021 07:17 PM IST
सार

  • राज्य का अगला मुख्यमंत्री बनने की दौड़ में सबसे आगे
  • एबीवीपी से भी जुड़े रहे, राजनीति विज्ञान में पीएचडी
  • भाजपा प्रदेश इकाई में उपाध्यक्ष पद पर संभाल चुके हैं

विज्ञापन
Who is Dhan Singh Rawat first time MLA going to be next CM, here is all you need to know
धन सिंह रावत - फोटो : facebook.com/drdhansinghrawat

विस्तार

उत्तराखंड का सियासी बवंडर अब अपने अंतिम चरण में पहुंचता दिख रहा है। वर्तमान मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह का सत्ता से जाना तय हो गया है। वहीं, मुख्यमंत्री पद की कुर्सी के लिए सबसे ऊपर नाम चल रहा है पहली बार विधायक बने धन सिंह रावत का। उत्तराखंड भाजपा में संगठन मंत्री रह चुके धन सिंह रावत 2007 में हुए विधानसभा चुनाव में पहली बार श्रीनगर से विधायक बने हैं। मूल रूप से पौड़ी गढ़वाल के रहने वाले धन सिंह रावत का जन्म सात अक्तूबर 1971 को हुआ था। 

विज्ञापन


राम जन्मभूमि आंदोलन में सक्रिय रहे रावत बाल विवाह विरोधी और शराब निषेध जैसे आंदोलनों से भी जुड़े रहे हैं। उत्तराखंड को राज्य बनाने के लिए हुए आंदोलन में उनकी सक्रिय भागीदारी थी। इस दौरान वह दो बार जेल भी गए थे। रावत का राजनीति में प्रवेश छात्र जीवन में ही एबीवीपी (अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद) के साथ हुआ था। धन सिंह रावत ने राजनीति विज्ञान से पीएचडी की है।
विज्ञापन


बता दें कि पहली बार विधायक बने धन सिंह रावत एबीवीपी में प्रदेश मंत्री और प्रदेश संगठन मंत्री पद की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं। इसके बाद भारतीय जनता पार्टी में भी उन्होंने संगठन मंत्री की जिम्मेदारी निभाई है। इस समय उत्तराखंड का मुख्यमंत्री बनने की दौड़ में सबसे आगे चल रहे धन सिंह रावत भाजपा की प्रदेश इकाई में उपाध्यक्ष का पद भी संभाल चुके हैं। फिलहाल उनके पास राज्य सरकार में राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार), सहकारिता, प्रोटोकॉल और दुग्ध विकास विभाग है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उपमुख्यमंत्री पद के लिए धामी के नाम पर चर्चा
उल्लेखनीय है कि सियासी हलचल के बीच उत्तराखंड के अगले मुख्यमंत्री के लिए जहां धन सिंह रावत का नाम चर्चा में है वहीं, उप मुख्यमंत्री पद पुष्कर सिंह धामी को दिया जा सकता है। घटिमा से दूसरी बार विधायक बने धामी महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी के करीबी माने जाते हैं। साल 2001 में कोश्यारी सरकार के दौरान धामी मुख्यमंत्री के ओएसडी (विशेष कार्य अधिकारी) भी रह चुके है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed