फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Youth came to Uttarkashi for treatment from Chamoli district, successful operation

चमोली जनपद से इलाज के लिए उत्तरकाशी आया युवक, हुआ सफल ऑपरेशन

Tue, 30 Aug 2022 11:48 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 30 Aug 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
Youth came to Uttarkashi for treatment from Chamoli district, successful operation
चमोली जनपद से इलाज के लिए युवक उत्तरकाशी जिला अस्पताल पहुंचा। युवक को पेट की टीबी थी। जिससे उसकी आंते चिपक गई थी। जिला चिकित्सालय में युवक का सफल आपरेशन किया गया। चिकित्सकों का कहना है कि जल्द युवक को अस्पताल से छुट्टी भी दे दी जाएगी।
विज्ञापन

स्वास्थ्य सुविधाओं की कमी से जूझ रहे उत्तरकाशी जनपद के लिए अच्छी खबर है। यहां इलाज के लिए अन्य जनपदों से भी लोग पहुंच रहे हैं। कुछ दिन पूर्व सीमांत जनपद चमोली के एक दूरस्थ से यहां एक युवक पहुंचा। जिसे पेट में टीबी की बीमारी थी। जिसके चलते उसकी आंते बुरी तरह चिपक गई थी। युवक की बहिन ने बताया कि कई अस्पतालों के चक्कर काटने के बाद भी कोई फायदा नहीं मिल रहा है। कुछ माह पूर्व युवक को जिला अस्पताल रुद्रप्रयाग में दिखाया गया । जहां अल्ट्रासाउंड की रिपोर्ट के आधार पर पेट में टीबी की पुष्टि हुई। जिला चिकित्सालय रुद्रप्रयाग से उसे हायर सेंटर जाने की सलाह दी गई। लेकिन आर्थिक रूप से कमजोर होने के कारण वह देहरादून जैसे बड़े शहरों में नहीं जा पाया। युवक की बहन ने बताया कि उन्होने पहले मेडिकल कालेज से सबंद्घ बेस अस्पताल श्रीकोट में डा. केपी सिंह से युवक का इलाज कराया था। बेस अस्पताल पहुंचने पर पता चला कि डा. केपी सिंह का स्थानांतरण उत्तरकाशी जिला अस्पताल हो गया है, तो वह यहां पहुंचे। मंगलवार को डा. केपी सिंह (सर्जन) ने युवक का ऑपरेशन किया। ऑपरेशन करीब साढ़े चार घंटे तक चला। ऑपरेशन के दौरान चिपकी आंतों को अलग-अलग किया गया। डा. केपी सिंह की गणना राज्य के अनुभवी सर्जन के रूप में है।
विज्ञापन

- पेट ं टीबी के कारण युवक की आंते चिपक गई थी। जिन्हें आपरेशन कर अलग किया गया है। ऑपरेशन काफी जटिल था, करीब साढ़े चार घंटे का समय लगा। अभी मरीज की स्थिति खतरे से बाहर है। डा. केपी सिंह सर्जन जिला अस्पताल उत्तरकाशी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed