फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Young people in Purola and Mori have joined the party.

Uttarkashi News: पुरोला और मोरी में युवाओं ने थामी दल की सदस्यता

Sat, 10 Jan 2026 05:08 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी Updated Sat, 10 Jan 2026 05:08 PM IST
विज्ञापन
Young people in Purola and Mori have joined the party.
गांव-गांव पहुंचेगी यूकेडी की विचारधारा, सदस्यता अभियान शुरू
विज्ञापन

पुरोला। उत्तराखंड क्रांति दल ने रवांई घाटी में संगठन को मजबूत करने के लिए दो दिवसीय भ्रमण में व्यापक सदस्यता अभियान शुरू कर दिया है। प्रदेश युवा प्रकोष्ठ अध्यक्ष आशीष नेगी के नेतृत्व में रवांई घाटी के पुरोला और मोरी क्षेत्र के दो दिवसीय भ्रमण किया। साथ ही सदस्यता अभियान में दर्जनों युवाओं और बुजुर्गों से मिलकर यूकेडी की आगामी रणनीति के बारे में विस्तृत से चर्चा की।
रवांई भ्रमण के दौरान दल के युवा प्रकोष्ठ अध्यक्ष आशीष नेगी का पुरोला पहुंचने पर पार्टी कार्यकर्ताओं भव्य स्वागत किया। वहीं, आशीष नेगी ने पुरोला में स्वर्गीय बर्फिया लाल जुवांठा स्मारक पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान उन्होंने पत्रकारों से वार्ता की। कहा कि उत्तराखंड क्रांति दल प्रदेश के युवाओं किसानों आम जनता को जोड़ने के लिए गांव-गांव सदस्यता अभियान चला रही है।
विज्ञापन

उन्होंने प्रदेश के हित में क्षेत्र के युवाओं और बुजुर्गों से संगठन की विचारधारा को घर-घर तक पहुंचाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि सदस्यता अभियान के तहत पार्टी पदाधिकारी ग्रामीण क्षेत्रों में जाकर लोगों को यूकेडी की नीतियों से जोड़ रहे हैं। वहीं, उन्होंने आम लोगों से उत्तराखंड क्रांति दल की सदस्यता अभियान में शामिल होने की अपील की। इस मौके पर कुलदीप रावत, बिहारी लाल जगुड़ी, किरन रावत, सुरजीत राणा, जगमोहन बिजल्वाण, जयप्रकाश उपाध्याय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed