फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Yamunotri Highway: Traffic flow restored at Syanachatti after 10 hours.

यमुनोत्री हाईवे : स्यानाचट्टी में 10 घंटे बाद हुई आवाजाही सुचारू

Sun, 19 Jul 2026 06:30 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी Updated Sun, 19 Jul 2026 06:30 PM IST
विज्ञापन
Yamunotri Highway: Traffic flow restored at Syanachatti after 10 hours.
बारिश होने से ओजरी, पालीगाड में भी भूस्खलन से सात घंटे तक बंद रहा हाईवे
विज्ञापन

हाईवे खुलने के बाद श्रद्धालुओं ने ली राहत की सांस
संवाद न्यूज एजेंसी
बड़कोट (उत्तरकाशी)। यमुनोत्री धाम क्षेत्र में शनिवार रात हुई मूसलाधार बारिश के बाद रविवार सुबह यमुनोत्री हाईवे कई स्थानों पर भूस्खलन, मलबा और बोल्डर आने से बंद हो गया था जो ओजरी और पालीगाड के पास करीब सात और स्यानाचट्टी में करीब 10 घंटे बाद खोला गया। हाईवे पर यातायात सुचारू होने के बाद स्थानीय लोगों और यमुनोत्री धाम जा रहे श्रद्धालुओं ने राहत की सांस ली।
राष्ट्रीय राजमार्ग विभाग ने ओजरी और पालीगाड के पास बंद पड़े मार्ग को करीब सात घंटे और स्यानाचट्टी में करीब 10 घंटे बाद यातायात बहाल किया गया। एनएच के ईई मनोज रावत ने बताया कि कड़ी मशक्कत के बाद यातायात सुचारू कर दिया गया है। संदीप राणा, मोहन सिंह पंवार, लोकेश चौहान आदि स्थानीय लोगों का कहना है कि बरसात के दौरान यमुनोत्री हाईवे पर बार-बार भूस्खलन से यात्रा प्रभावित होना आम बात हो गई है। उनका आरोप लगाया कि सड़क चौड़ीकरण कार्य के दौरान सुरक्षा उपायों में लापरवाही के कारण हल्की बारिश में भी कई स्थानों पर मलबा आने लगता है जिससे लोगों और तीर्थयात्रियों को आए दिन परेशानी झेलनी पड़ती है।
विज्ञापन

इस बीच लगातार बारिश से हाईवे के ऊपर गीठ पट्टी के बाड़िया गांव के नीचे भू-धंसाव भी बढ़ने लगा है। इससे ग्रामीणों की चिंता बढ़ गई है। उनका कहना है कि यदि समय रहते प्रभावी सुरक्षा और स्थायी उपचारात्मक कार्य नहीं किए गए तो भविष्य में गांव और आसपास का क्षेत्र खतरे की चपेट में आ सकता है। ऐसे में बरसात के मौसम में यमुनोत्री यात्रा को सुरक्षित और निर्बाध बनाए रखने के लिए संवेदनशील क्षेत्रों में स्थायी सुरक्षा कार्यों की जरूरत महसूस की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed