फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Yamunotri Dham threatened by debris deposited in Yamuna

यमुना में जमा भारी मलबे से यमुनोत्री धाम पर मंडरा रहा है खतरा

Tue, 29 Oct 2019 09:12 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 29 Oct 2019 09:12 PM IST
विज्ञापन
Yamunotri Dham threatened by debris deposited in Yamuna
यमुनोत्री धाम में यमुना नदी के मुहाने पर कुछ इस तरह जमा पड़ा है मलबा। - फोटो : UTTER KASHI
यमुना नदी के प्रवाह पथ पर जमा भारी मलबा यमुनोत्री धाम के लिए खतरा बना हुआ है। बार-बार मांग करने पर भी सरकार द्वारा इस दिशा में कोई कार्रवाई नहीं किए जाने से स्थानीय लोगों में रोष है। उन्होंने अब कपाट बंद होने के बाद बर्फबारी शुरू होने से पहले मलबे को हटवा कर धाम में सुरक्षा कार्य कराने की मांग की है।
विज्ञापन

बीते सालों में मानसून सीजन के दौरान यमुना नदी में आया भारी मलबा यमुनोत्री धाम के आसपास यमुना नदी के प्रवाह पथ में जमा है। बीते साल जुलाई में अतिवृष्टि के दौरान इसी मलबे के कारण यमुना नदी से धाम में भारी तबाही मची थी। यात्रा सुचारु ढंग से चलाने के लिए प्रशासन ने यहां तटबंधों का निर्माण कराने के साथ ही बाढ़ में बहे पैदल पुल का पुनर्निर्माण तो कराया, लेकिन यमुना के प्रवाह पथ में जमा मलबे को अभी तक नहीं हटवाया है। जिससे भविष्य में मलबे से यमुना का प्रवाह अवरुद्ध एवं परिवर्तित होने से यमुनोत्री धाम में तबाही की आशंका बनी हुई है।
विज्ञापन

तीर्थ पुरोहित कुलदीप उनियाल, मनमोहन उनियाल, पुरुषोत्तम उनियाल, विनोद प्रसाद, यात्रा कारोबारी महावीर पंवार आदि लोगों का कहना है कि बार-बार मांग करने पर भी प्रशासन मलबा नहीं हटा रहा है। यदि समय रहते मलबे को यहां से हटाकर मजबूत तटबंधों का निर्माण नहीं कराया गया, तो बड़ी तबाही का खतरा है। उन्होंने कहा कि यात्रा सीजन में भारी भीड़ और सर्दियों में भारी बर्फबारी के चलते धाम में कार्य कराने की स्थिति नहीं होती है। ऐसे में प्रशासन को अब कपाट बंद होने के बाद बर्फबारी से पहले धाम में सुरक्षा कार्य कराने चाहिए। साथ ही उन्होंने यात्रियों की सुविधा के लिए धाम में शौचालय, स्नान घाट आदि का निर्माण कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed