फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Workers did bhajan-kirtan at the protest site

श्रमिकों ने धरना स्थल पर किया भजन-कीर्तन

Mon, 30 Aug 2021 07:05 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 30 Aug 2021 07:05 PM IST
विज्ञापन
Workers did bhajan-kirtan at the protest site
आठ सूत्री मांगों को लेकर श्रमिकों का आंदोलन जारी है। सोमवार को श्रमिकों ने धरना स्थल पर ही कृष्ण जन्माष्टमी पर्व पर भजन-कीर्तन किया। इस दौरान भजन-कीर्तन कर सरकार से शीघ्र लंबित मांगों का निस्तारण करने की मांग उठाई गई।
विज्ञापन

भारत मजदूर संगठन के बैनतरतले श्रमिक जिला कलक्ट्रेट के प्रेक्षागृह के बाहर आंदोलन पर डटे हुए हैं। सोमवार को धरना प्रदर्शन के आठवें दिन श्रमिकों ने श्रम विभाग के खिलाफ नारेबाजी की। संगठन के अध्यक्ष बृजपाल सिंह ने कहा कि लंबे समय से श्रमिक विवाह अनुदान एक लाख करने, ऑफ लाइन पंजीकरण सुविधा देने, खाद्यान्न सामग्री व टूल किट देने, श्रम प्रवर्तन अधिकारी के रिक्त पद को भरने, श्रमिक की मृत्यु पर अनुदान राशि 3.10 लाख देने आदि की मांग कर रहे हैं, लेकिन सरकार लंबित मांगों पर कोई सकारात्मक कार्रवाई नहीं कर रही है। इस मौके पर सुनीता, कविता, स्वराजी, कमल राणा, रजनी, रमेश राज, रेशमा आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed