फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Work on Phase II of Mahargaon Chamiyari Ulan Motorway started

महरगांव चमियारी उलण मोटरमार्ग के द्वितीय चरण का काम शुरू

Tue, 20 Jul 2021 09:12 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 20 Jul 2021 09:12 PM IST
विज्ञापन
Work on Phase II of Mahargaon Chamiyari Ulan Motorway started
चिन्यालीसौड़ में सड़क कटिंग कार्य का शिलान्यास करते यमुनोत्री विधायक केदार सिंह रावत। - फोटो : UTTER KASHI
यमुनोत्री विधायक केदार सिंह रावत ने मंगलवार को गमरी क्षेत्र में बहुप्रतीक्षित महरगांव चमियारी उलण मोटरमार्ग के द्वितीय चरण के कटिंग कार्य का शुभारंभ किया। इसके अंतर्गत 3.30 करोड़ की लागत से करीब पांच किमी सड़क कटिंग का काम होगा।
विज्ञापन

मंगलवार को यमुनोत्री विधायक केदार सिंह रावत ने 19 दिन से सड़क निर्माण की मांग को लेकर आंदोलनरत ग्रामीणों को जूस पिलाकर उनका धरना समाप्त कराया। चमियारी पीपलखंडा में आयोजित उद्घाटन समारोह में विधायक रावत ने कहा कि सड़क विकास की पहली सीढ़ी है। उनका संकल्प है कि 2022 चुनाव से पहले उनकी विधानसभा का हर गांव सड़क से जुड़े। वर्तमान समय में यमुनोत्री विधानसभा में 48 सड़कों का निर्माण कार्य चल रहा हैं और 40 सड़कों का डामरीकरण कार्य गतिमान हैं। राज्य सरकार बिजली, पानी, शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर कार्य कर रही है। उन्होंने ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि उलण गांव के लिए शेष 4 किमी की सड़क कटिंग की स्वीकृति भी जल्द मिल जाएगी। इस मौके पर सड़क निर्माण विभाग के ईई सुरेश तोमर, एई आरएस रौतेला, भाजपा मंडल अध्यक्ष पूनम रमोला, खीमानंद बिजल्वाण, गोपाल राणा, शिवशंकर पैन्यूली, नरेश मिश्रा, जयप्रकाश, सुरेश रमोला मौजूद रहे। बताते चलें कि चिन्यालीसौड़ प्रखंड के सबसे दूरस्थ गांव उल्लण सहित आधा दर्जन गांव सड़क से वंचित है। जिसके लिये क्षेत्रीय जनता आंदोलित थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed