{"_id":"60fd632c8ebc3e57f71d45a1","slug":"woman-also-dies-after-giving-birth-to-dead-child-utter-kashi-news-drn3854843141","type":"story","status":"publish","title_hn":"मृत बच्चे को जन्म देने के बाद प्रसूता की भी मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मृत बच्चे को जन्म देने के बाद प्रसूता की भी मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विकासखंड पुरोला के धिवरा गांव में मृत नवजात को जन्म देने के बाद प्रसूता की भी मौत हो गई। प्रसूता ने सीएचसी पुरोला में मृत नवजात को जन्म दिया था। रक्त न रुकने पर प्रसूता को हायर सेंटर रेफर किया गया था लेकिन प्रसूता ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। ग्रामीणों ने क्षेत्र की लचर स्वास्थ्य सुविधा पर कड़ा आक्रोश जताया है।
शनिवार रात करीब 12 बजे धिवरा गांव निवासी विनीता देवी (26) को प्रसव के लिए सीएचसी पुुरोला में भर्ती कराया गया। विनीता ने करीब साढे़ 12 बजे मृत नवजात को जन्म दिया। रक्त न रुकने पर चिकित्सकों ने उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। हायर सेंटर देहरादून ले जाते समय विनीता ने डामटा के पास दम तोड़ दिया। विनीता की शादी वर्ष 2015 में धिवरा निवासी रजनीश कुमार से हुई थी। विनीता की दो बेटियां हैं। यह उसका तीसरा प्रसव था। स्थानीय निवासी राजपाल पंवार ने कहा कि क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधाएं लचर बनी हुई हैं। इसका खामियाजा आम जनता को जान गंवाकर भुगतना पड़ रहा है। कोविड के नाम पर करोड़ों खर्च किए जा रहे हैं, लेकिन प्रसूता के रक्तस्राव को रोकने के लिए सुविधा नहीं मिल पा रही है। सीएचसी पुरोला के अधिकारियों का पक्ष जानना चाहा तो अस्पताल के प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. पंकज ने फोन नहीं उठाया। इस संबंध में उन्हें कई फोन किए गए। उनका पक्ष मिलने पर प्रकाशित किया जाएगा।