फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Winners of competitions organized for Corona warriors rewarded

कोरोना योद्धाओं के लिए आयोजित स्पर्धाओं के विजेता पुरस्कृत

Sun, 05 Sep 2021 09:35 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 05 Sep 2021 09:35 PM IST
विज्ञापन
Winners of competitions organized for Corona warriors rewarded
कोरोना संक्रमण को मात देने वाले योद्धाओं के लिए आयोजित प्रतियोगिता के विजेताओं को प्रमाणपत्र वितरित किए गए। खेल निदेशालय व जिला क्रीड़ा विभाग की ओर से फिट इंडिया, खेलो इंडिया अभियान के तहत कोरोना योद्धाओं के लिए विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया था। प्रतियोगिताएं पिछले वर्ष दिसंबर में आयोजित की गई थी।
विज्ञापन

रविवार को शिक्षक दिवस के अवसर पर खेल विभाग की ओर से मनेरा स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम में विजेताओं डीएम मयूर दीक्षित ने पुरस्कृृत किया। पुरुष वर्ग की 100 मीटर, 200 मीटर दौड़ व गोला फेंक में शैलेंद्र गोदियाल प्रथम रहे। 200 मीटर दौड़ में दूसरे स्थान पर आपदा प्रबंधन समन्वयक जय प्रकाश पंवार व तीसरे स्थान पर अधिवक्ता जयकृष्ण बहुगुणा ने प्राप्त किया था। 100 मीटर दौड़ में अजीतपाल सिंह डंगवाल द्वितीय, नीरज राणा तृतीय रहे। 400 मीटर दौड़ में नीरज राणा प्रथम, अजीतपाल सिंह डंगवाल द्वितीय रहे। गोला फेंक में सेवायोजन कार्यालय के जगमोहन सिंह बिष्ट द्वितीय, कुलवीर सिंह नेगी तृतीय रहे। इस अवसर पर एसडीएम देवेंद्र नेगी, जिला क्रीड़ा अधिकारी निधि बिंजोला आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed