फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Waterlogging problem in Gyansu on Gangotri Highway

गंगोत्री हाईवे पर ज्ञानसू में जलभराव से दिक्कत

Sun, 11 Jul 2021 07:15 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 11 Jul 2021 07:15 PM IST
विज्ञापन
Waterlogging problem in Gyansu on Gangotri Highway
गंगोत्री हाईवे पर ज्ञानसू में जलभराव की समस्या का समाधान नहीं हो पा रहा है। आलम ये है कि यहां हल्की बारिश में भी सड़क तालाब में बदल जाती है, जिससे लोगों को आवाजाही में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बावजूद इसके शासन-प्रशासन इस ओर ध्यान देने को तैयार नहीं है।
विज्ञापन

जिला मुख्यालय में पशु अस्पताल ज्ञानसू के निकट हाईवे पर करीब डेढ़ दशक से जलभराव की समस्या बनी हुई है। हल्की से बारिश में जलभराव हो जाता है। वहीं मूसलाधार में तो 50-60 मीटर हिस्से में सड़क तालाब में बदल जाती है। जलभराव के चलते कई बार दुपहिया वाहन चालक भी यहां चोटिल हो चुके हैं। वहीं जलभराव के साथ कीचड़ होने से फिसलने का भी खतरा बना रहता है। कई बार पैदल आवागमन करने के लिए रास्ता न बचने से आवाजाही का संकट उत्पन्न हो जाता है। डीएम मयूर दीक्षित का कहना है कि पालिका ने इस समस्या के बारे में अवगत कराया है। जलभराव की समस्या के समाधान के लिए बीआरओ को निर्देशित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed