फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Water Woman Champion Sartama Devi honored

वाटर वुमन चैंपियन सरतमा देवी सम्मानित

Mon, 23 Aug 2021 06:18 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 23 Aug 2021 06:18 PM IST
विज्ञापन
Water Woman Champion Sartama Devi honored
उत्तराखंड की वुमन वाटर चैंपियन सरतमा देवी को जिलाधिकारी कार्यालय में सम्मानित किया गया। यूनाइटेड नेशन डेवलपमेंट प्रोग्राम की ओर से सरतमा को प्रशस्ति पत्र और दीवार घड़ी भेजी गई है। पूरे देश में 41 महिलाओं को वुमन वाटर चैंपियन के तौर पर चुना गया था। इसमें उत्तराखंड से एकमात्र सरतमा देवी चयनित हुई थी। सरतमा देवी हिम पटारा गांव संगठन की अध्यक्ष हैं। इन्होंने अपने क्षेत्र में जल संरक्षण के कार्यों में अहम भूमिका निभाई है। फाउंडेशन के परियोजना निदेशक कमलेश गुरुरानी ने बताया कि पिछले साल यूएनडीपी की ओर से जल संरक्षण अभियान के तहत पूरे देश में प्रतियोगिता आयोजित कराई गई थी। इसमें हिम पटारा ग्राम संगठन की ओर से फाउंडेशन ने आवेदन किया था। इसके तहत पूरे देश में 41 वाटर वुमन चैंपियन का चयन किया गया था। गुरुरानी ने बताया कि यूएनडीपी ने वाटर वुमन चैंपियन नाम से किताब भी प्रकाशित की है। इस दौरान ग्राम प्रधान पूजा देवी, अनारा देवी, बीना देवी, सरिता देवी, रामप्यारी देवी, नासिर अली व कुशाल सिंह उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed