फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   water problem

दो गांवों के विवाद में उलझा पानी

Wed, 13 May 2015 06:04 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला उत्तरकाशी
ब्यूरो/ अमर उजाला उत्तरकाशी Updated Wed, 13 May 2015 06:04 PM IST
विज्ञापन
मातली के ग्रामीणों ने विरोध को नाजायज बताते हुए शीघ्र पेयजल योजना का निर्माण कराने की मांग की है। कार्रवाई नहीं होने पर उन्होंने आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन


मातली गांव की पेयजल आपूर्ति अभी तक वर्ष 1975 में घुट्टू खाला से बनी पेयजल योजना से ही हो रही है। सालों में यहां आईटीबीपी मुख्यालय के साथ ही बड़ी संख्या में होटल आदि प्रतिष्ठान बनने के साथ ही आबादी बढ़ी है। ऐसे में योजना ग्रामीणों की प्यास नहीं बुझा पा रही है।
विज्ञापन


सालों तक मांग करने के बाद सरकार ने बीते साल मातली के लिए 1.75 करोड़ लागत से पेयजल योजना स्वीकृत की, लेकिन यह स्रोत के विवाद में उलझ गई है। बड़ेथी के ग्रामीण वरुणा नदी से योजना के लिए पानी ले जाने का विरोध कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मातली गांव के कमल स्वरूप बहुगुणा, भरत बिष्ट, राम सिंह रावत, रामगोपाल नौटियाल, प्रेमलाल सोनी, सूर्यप्रकाश, जयवीर पंवार, इंद्र लाल आदि विरोध को अनावश्यक बताया।

 उन्होंने कहा कि पीने के पानी ग्रामीणों की मूलभूत जरूरत है। इस पर विवाद खड़ा करना उचित नहीं है। प्रशासन को मामले में दखल देकर शीघ्र योजना का निर्माण कराना चाहिए। यदि मामले में त्वरित कार्रवाई नहीं हुई, तो मातली के ग्रामीण आंदोलन करेंगे।


''मातली गांव के लिए वरुणा नदी से 1.75 करोड़ की लागत की पेयजल योजना बीते साल स्वीकृत हुई थी। इसके लिए अभी मिले 50 लाख के बजट से पाइप आदि खरीदे जा चुके हैं। बड़ेथी के ग्रामीणों के विरोध के चलते फिलहाल काम रुका हुआ है। जिला प्रशासन एवं जनप्रतिनिधि ही इस विवाद का हल निकाल सकते हैं'' -आरएस नेगी, अधिशासी अभियंता, जल संस्थान उत्तरकाशी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed